BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : चार लूट की घटनाओं का खुलासा

मथुरा। थाना वृंदावन पुलिस ने लूट की चार घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक पासबुक, एक पैनकार्ड, दो आधार कार्ड, तीन पहचान पत्र, सात हजार पांच सौ रुपये, एक मोबाइल सैमसंग, एक ड्राइविंग लाइसेन्स, एक मोटरसाइकिल बरामद की हैं। यह सब सामान लूट की घटनाओं में लूट गया था। पुलिस ने रोहित उर्फ बनिया उर्फ राहुल पुत्र सुभाष निवासी धनगांव थाना हाइवे, शिवराम पुत्र वीरी सिंह निवासी भदाल इच्छा थाना वृन्दावन, दीनू पुत्र लखन निवासी ग्राम भदाल इच्छा थाना वृन्दावन को बदोचा है।
प्रभारी निरीक्षक थाना वृंदावन संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर किरिधा रेजीडेन्सी के ठीक सामने नन्दनवन की झाडियों से बीस कदम अन्दर होटल के पीछे से अभियुक्त रोहित पुत्र सुभाष निवासी धनगांव थाना हाइवे, शिवराम पुत्र वीरी सिंह निवासी भदालइच्छा थाना वृन्दावन, दीनू पुत्र लखन निवासी ग्राम भदालइच्छा थाना वृन्दावन को एक पासबुक, एक पैनकार्ड, दो आधार कार्ड, तीन पहचान पत्र व साढे सात हजार रूपये, एक मोबाइल सैमसंग, एक ड्राइविंग लाइसेन्स, एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस, छुरा व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। एक अन्य लूट की घटना मंे लूटा गया एक गुलाबी रंग का बैग जिसमें एक पासबुक, एक पैनकार्ड, दो आधार कार्ड, तीन पहचान पत्र व पांच हजार नगदी, लूट की एक अन्य घटना का समबैग रंग सफेद जिसमें एक मोबाइल सैमसंग जे, एक नजर का चश्मा, 22 सौ रुपये व लूट की चैथी घटना का एक ड्राइविंग लाइसेन्स व तीन सौ रुपये को भी बरामद किया गया।


गजेन्द्र पर 15, रोहित पर 17 मुकदमा पंजीकृत
’अभियुक्त रोहित उर्फ बनिया उर्फ राहुल के खिलाफ वृंदावन, रिफाइनरी, सदर बाजार थानों में पुलिस मुठभेड आर्मस एक्ट आदि के 17 मुकदमा पंजीकृत हैं। शिवम के विरूद्ध थाना वृंदावन में सात तथा दीनू के खिलाफ थाना वृंदावन में पांच मुकदमा पंजीकृत हैं। फरार अभियुक्त गजेन्द्र उर्फ गज्जो के खिलाफ थाना रिफाइनरी में पांच थाना सदर बाजार में दो थाना शहर कोतवाली में दो, थाना हाइवे में दो, थाना वृंदावन में पांच मुकदमा दर्ज हैं।  


 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More