BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जयपुर - क्राइम ब्रांच ने जवाहर नगर में नकली दवाइयां बनाने का पर्दाफाश किया

जयपुर। स्टेट क्राइम ब्रांच ने मंगलवार शाम को शहर के जवाहर नगर स्थित आवासन मंडल के एक रिहायशी मकान में नकली दवाआें की एक फैक्ट्री पर दबिश देकर आयुर्वेदिक दवाओं की आड़ में नकली एलोपैथिक दवाईयां बनाने का पर्दाफाश किया है।

अतिरिक्त महानिदेषक पुलिस, अपराध, राजस्थान बी.एल. सोनी ने बताया कि पुणे स्थित फार्मा कंपनी आर्चीज लाइफ साइंस के प्रोपराइटर जयवीर यादव ने स्पेशल टीम प्रभारी पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र गंगवानी को सूचना दी थी कि उनकी फार्मा कंपनी के नाम व लोगो से जवाहर नगर सेक्टर तीन में हाउसिंग बोर्ड के मकान में एस.राॅबर्ट फार्मा के आॅफिस में महिलाओं के मासिक धर्म तथा लीवर टाॅनिक के नकली सिरप निर्मित कर आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड. किया जा रहा है। इस पर स्पेशल टीम को आवश्यक निर्देश दिये जाकर रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि जवाहर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाकर स्पेशल टीम स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी नरेन्द्र सुखानी को लेकर म.नं. 3 ढ 7 पर गयी तो मकान में आयुर्वेदिक दवाईयां बनाने की आड़ में विभिन्न तरह की मशीनों से अवैध रुप से एलोपैथिक दवाईयां बनाना पता चला। रिकाॅर्ड देखने पर आरोपी द्वारा महिलाओं के मासिक धर्म से जुडी एवं लीवर टाॅनिक के करीब दो हजार सिरप आर्चीज लाइफ साइंस के नाम व लोगो से बनाकर आगरा स्थित एक फर्म को बेचना पाया गया। मौके से बिल बुक एवं स्टाॅक रजिस्टर जब्त कर पुलिस आरोपी सेक्टर चार जवाहर नगर जयपुर निवासी नरेन्द्र कुमार सुखानी (65) तथा इसके पार्टनर आगरा निवासी रविन्द्र प्रताप सिंह से पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस ने ड्रग एवं काॅस्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 33 ई(सी) तथा आईपीसी की धारा 419,420,464,468,120बी में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरु कर दिया है।

एडीजी क्राइम बी.एल. सोनी ने बताया कि बुधवार को जवाहर नगर पुलिस ने रविन्द्र प्रताप सिंह की सूचना पर आगरा में ग्रेस हाॅस्पिटल स्थित साक्षी मेडीकल स्टोर से 16 पैक तथा 3 खुले कार्टून आर्चीज लाइफ साइंस के नाम से निर्मित नकली दवाईयां जब्त कर नामजद आरोपी आगरा निवासी अरविन्द शर्मा को भी डिटेन कर लिया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More