देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। थाना हाइवे पुलिस ने एक के बाद एक दो आरोपियों को जेल भेजा है। दोनों ही गिरफ्तारियां बेहद रोचक हैं। पहले मामले में अवैध रूप से बीयर बेचने वाले को जेल भेजा गया उसके बाद एक और व्यक्ति को इसी मामले में चौथ वसूलने के आरोप में जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दूसरे व्यक्ति को इसलिए जेल भेजा गया है क्योंकि वह बीयर बेचने के आरोप में पकड़े गए युवक को छुड़वाने के लिए उसके भाई से पचास हजार रुपये का सौदा कर रहा था।
थाना हाइवे पुलिस के अनुसार अभियुक्त मुनेन्द्र अवैध रूप से शराब रखने वाले अभियुक्त के भाई को पुलिस से छुड़वाने के लिए 50 हजार रुपये मांग रहा था। इसकी शिकायत पुलिस को मिली। इसके बाद उसे पुलिस के नाम पर चौथ मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले, आरोपी संजय को अवैध रूप से बीयर की बिक्री करते हुए पकड़ा गया था। उसके कब्जे से नौ पेटी बीयर बरामद की गई है।













Related Items
KARWA CHAUTH 2019 : करवा चौथ पर इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना अधूरा है करवा चौथ व्रत