BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयपुर में आत्महत्या के लिए चौथी मंजिल से कूदा पिता...फिर क्या हुआ, यहां पढ़ें

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से बुधवार सुबह पिता ने गोदी में बेटे को लेकर छलांग लगा दी। आत्महत्या के प्रयास के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मासूम बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को इलाज के लिए भर्ती कराया है। मृतक बेटे का जयपुरिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल पिता के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
एसएचओ पुरुषोत्तम मेहरिया ने बताया कि मूलतः सवाई माधोपुर हाल गलता गेट निवासी रमेश (40) पुत्र जगदीश गुप्ता ने आत्महत्या का प्रयास किया है। रमेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मंगलवार को प्रताप नगर इलाके में रावी अपार्टमेंट में रहने वाले सास ससुर के पास आया था। बुधवार सुबह उसकी 3 वर्षीय बेटी अपनी मां और नाना नानी के साथ खेल रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे उसने अपने 10 वर्षीय बेटे रोनक को गोद में उठाया और चौथी मंजिल पर स्थित अपने घर की बालकनी मे ले गया। गोद में बेटे को उठाकर रमेश ने छलांग लगा दी। पिता पुत्र के धरातल पर गिरते ही धमाके की आवाज से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई।

सुसाइड नोट भी लिखा मिला
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल पिता पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेटे रोनक को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता रमेश का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टया रमेश के मानसिक रूप से बीमार होने का पता चला है। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा है की बीमारी से दुखी होकर आत्महत्या कर रहा हूं इसमें किसी को भी परेशानी किया जाए।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More