BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : अस्थायी जेल के शौचालय में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव

मथुरा। जिला कारागार में कोरोना का प्रसार रोकने के लिए उठाये गये अहतियाती कदमों के तहत जनपद में रतनलाल फूलकटोरी देवी गल्र्स काॅलेज में अस्थाई जेल का निर्माण किया गया है। रविवार को इस जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लग गया। 24 अप्रैल अस्थाई जेल लाये गये एक हिस्ट्रीशीटर का शव शौचालय में फांसी के पफंदे पर लटका शव मिला। हिस्ट्रीशीटर 24 अप्रैल को फायरिंग, जानलेवा हमले और छेडछाड के दो मामलों में अस्थाई जेल लाया गया था। मृतक युवक का भाई भी इसी जेल में बंद हैं। अस्थाई जेल में बंदी की मौत की सूचना पर जिला प्रशासन में हडकंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के मुताबिक यहां बंद हिस्ट्रीशीटर वीरेंन्द्र सिंह उर्फ वीरू पुत्र श्याम सिंह परिवारिक परेशानी झेल रहा था। मृतक का भाई भी इसी जेल में बंद है। वह वीरेन्द्र पर लगातार नजर बनाये हुए थे। रविवार को सुबह करीब नौ बजे अस्थाई जेल के बाथरूम में कैदी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 वीरेंद्र उर्फ वीरू 24 अप्रैल को बंद किया गया था। रविवार सुबह 9 बजे करीब शौचालय में अपने ही बेल्ट से वीरू ने फांसी लगा ली। वीरू के भाई ने बताया कि वह घरेलू परेशानी कारण परेशान चल रहा था। उसके ऊपर दो वारंट थे जिसमें 147 148 149 307 323 504 आईपीसी का वारंट था और दूसरा छेड़खानी संबंधित था 554 342 और 307 का वारंट था। शैलेंद्र कुमार, मथुरा जेल अधीक्षक
 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More