देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव किनारई में शाम को दो पक्षों में घर की नाली को लेकर झगड़ा हो गया। पहले महिलाओं के बीच गाली गलौज हुई। देर रात को लाठी डंडों के बाद पथराव हुआ। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
गांव किनारई में मुकेश नाली को साफ कर रहा था। उसने अपने पड़ोसी रुप सिंह से कहा कि बच्चों को शौच नाली में न करा कर शौचालय में कराया करें। नाली में शौच करने से गांव में अधिक गंदगी फैलती है। इन्हीं बातों को लेकर दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। महिलाएं भी एक दूसरे से गाली गलौज करने लगी। कुछ समय बाद रुप सिंह,राजू, कैलाश,भोला,रवि, रिंकू, अंकित, अमित, योगेश आदि लोग एकत्रित हो हाथों में लाठियां एवं फरसा लेकर मुकेश की दुकान पर पहुंचे। मुकेश को पकड़ कर मारपीट करने लगे। तभी मुकेश के पिता रमेश वहां पहुंच गए। बेटे के साथ मारपीट होने पर उसे बचाने की कोशिश की तो रमेश को हमलावरों ने पकड़ कर लहूलुहान कर दिया। बचाने की कोशिश में रवि, शारदा, रामबाबू, अंकित, विक्तो देवी पर हमलावरों ने घायल कर दिया। झगड़े की सूचना पर थाना जमुनापार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की जानकारी होते ही हमलावर मौके से भाग निकले। मुकेश एवं रमेश को गंभीर रूप से घायल होने पर निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है । उक्त हमलावरों के खिलाफ थाना जमुनापार में तहरीर दी गई है।













Related Items
PM Modi greets people on Onam
Covid 19: Indians have natural immunity with maximum people vaccinated, says German Doctor Ghodgeri
Bihar CM directs DMs to ensure timely relief to flood-hit people, farmers