BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बीजिंग। स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए एप्पल ने चीन में दो अतिरिक्त शोध एवं विकास केंद्र (आरएंडडी) शंघाई और सुझोऊ में खोलने की घोषणा की है, जिस पर 50.8 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा।    मैकरूमर की शुक्रवार की रपट के मुताबिक, एप्पल ने चीन में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास पिछले साल सितंबर से ही शुरू कर दिया था, जब उसने बीजिंग के झोंगुआनसुन साइंस पार्क, जिसे चीन का सिलिकॉन वैली कहा जाता है, में अपना पहला आरएंडडी केंद्र खोला था।    एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) डान रिकियो ने कहा, ‘‘हम चीन में अपने आरएंडडी के विस्तार से और अधिक स्थानीय भागीदारों और शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।’’   रिकियो ने आगे कहा, ‘‘हम इस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा और सकारात्मक उद्यमशीलता की भावना तक पहुंच पाने में सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जहां हमारे डेवलपर्स और सप्लायर्स मिलकर काम करेंगे।’’   एप्पल के 50.8 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ ही चीन में कंपनी के कुल चार आरएंडडी केंद्र हो जाएंगे।    एप्पल अपने ज्यादा उत्पादों का विनिर्माण चीन में ही करती है और यहां के सबसे अच्छे इंजीनियरों को मौका देती है।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली । स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग कमजोर पडने व कमजोर वैश्विक रूख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 150 रूपये की गिरावट के साथ 28950 रूपये प्रति दस ग्राम रहा। चांदी के भाव 350 रूपये की हानि के साथ 41000 रूपये प्रति किलो रह गया।  बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में कमजोर रूख के अलावा घरेलू स्तर पर फुटकर और आभूषण विक्रेताओं की मांग कमजोर पडने से सोने में गिरावट देखी गई। दिल्ली में सोना 99.9 ओर 99.5 शुद्धता के भाव 150 रूपये की गिरावट के साथ क्रमश: 28950 ओर 28800 रूपये प्रति दस ग्राम बंद हुआ। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर पर 24300 रूपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा। चांदी तैयार के भाव 350 रूपये की गिरावट के साथ 41000 रूपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 265 रूपये टूट कर 40745 रूपये प्रति किलो बंद हुआ। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर पर 70000:71000 रूपये प्रति सैंकडा अपरिवर्तित बंद हुआ।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। दूरसंचार न्यायाधिकरण ने गुरुवार को दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को रिलायंस जियो के मुफ्त प्रमोशनल ऑफर की दोबारा जांच करने को कहा, हालांकि इस ऑफर पर रोक नहीं लगाई गई है।   सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) ने दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को मुद्दों की दोबारा जांच करने और दो सप्ताह के भीतर सूचित करने के निर्देश दिए हैं।   नई कंपनी रिलायंस जियो ने साल 2016 के सितंबर में मुफ्त वॉयस और डेटा प्लान लांच किया था और इसे 31 मार्च, 2017 तक बढ़ा दिया था।   इसके बाद मौजूदा आपरेटर भारती एयरटेल और आइडिया सेल्युलर ने रिलायंस जियो के खिलाफ 90 दिनों ज्यादा प्रमोशनल ऑफर जारी रखने को लेकर दूरसंचार न्यायाधिकरण में शिकायत दर्ज करवाई थी।   हालांकि, न्यायाधिकरण ने इस ऑफर को रोकने का आदेश जारी नहीं किया है। पिछले हफ्ते न्यायाधिकरण ने दो ऑपरेटरों की अपील पर अपना आदेश सुरक्षित रखा था। साभार-khaskhabar.com      

Read More

नई दिल्ली। ऑनलाइन बाजार-इंडियामार्ट ने मंगलवार को अपने प्लेटफार्म पर 30 लाख से ज्यादा विक्रेताओं को सक्षम करने के लिए भुगतान क्षेत्र में अपने प्रवेश की घोषणा की है।    कंपनी ने एक बयान में कहा कि एसएमई के लिए विश्वसनीयता की कमी के मार्गावरोध को दूर करते हुए, क्रेता और विक्रेता सुरक्षा कार्यक्रम शुरू किया गया है जो विक्रेताओं को भुगतान के जोखिम की चिंता से मुक्त रखता है और क्रेताओं को भुगतान करने से पहले यह सुनिश्चित कराता है कि उन्हें वह उत्पाद या सेवा ही मिलेगी, जिसकी उन्होंने मांग की है।   इंडियामार्ट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश अग्रवाल ने कहा, ‘‘भरोसे का अभाव और विश्वास की कमी जैसी बाधाएं हमारे एसएमई के विकास की संभावना को पीछे धकेलते हैं। ई-कॉमर्स, भुगतान और वित्त का अभिसरण होने के नाते, इन क्षेत्रों को ठीक करने के लिए हमारे पास ज्यादा बड़ी योजना है और एस्क्रो सेवाएं, भुगतान गेटवे, इनवॉइस बनाने और प्राप्यों के प्रबंधन और एसएमई को वित्तपोषित करने जैसे कई सारे उपक्रमों के तहत यह हमारा पहला चरण है। भारत में पांच करोड़ से ज्यादा एसएमई है और हमारा ध्येय उनके लिए आसानी से व्यापार की सहूलियत को सक्षम करना है। इस क्रेता एवं विक्रेता सुरक्षा कार्यक्रम से, हम इस दिशा में अपना पहला कदम उठा रहे हैं।’’   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । अपने विज्ञापनों में बिना अनुमति प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करने के लिए रिलायंस जियो और पेटीएम ने अनजाने में हुई अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी है। सरकार ने शुक्रवार को संसद में इस बात की जानकारी दी।  उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग रोकथाम) कानून 1950 के तहत दोनों कंपनियों को नोटिस जारी किया था। यह कानून पीएम मोदी की तस्वीर का व्यवसायिक उपयोग करने से रोकता है। उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री सीआर चौधरी ने राज्यसभा में अपने एक लिखित उत्तर में बताया,रिलायंस जियो और पेटीएम से उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सफाई मांगी थी जिस पर उन्होंने अनजाने में हुई इस गलती के लिए माफी मांगी है।  उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों ने समाचार पत्रों में अपने पूरे पेज के विज्ञापनों में पीएम मोदी की तस्वीर इस्तेमाल की थी, जो कि कानून का उल्लंघन है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी प्रिंट मीडियम को एक अडवाइजरी जारी की है। इस अडवाइजरी में कहा गया है कि प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग रोकथाम) कानून के तहत जिन प्रतीकों और नाम का उल्लेख है उनका इस्तेमाल विज्ञापन में करने से पहले संबंधित अधिकारी से उसकी अनुमति की जांच कर लें।  बता दें,पिछले साल रिलायंस जियो लॉन्च करते समय कंपनी ने अपने विज्ञापनों पर पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। इसी तरह पेटीएम ने भी नोटबंदी के बाद अपने डिजिटल वॉलेट के विज्ञापनों में पीएम की तस्वीर इस्तेमाल की थी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (एलजी) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में नए ड्युअल इंवर्टर एयर कंडिशनर सीरिज को पेश किया।कंपनी ने बताया कि यह पारंपरिक एसी के मुकाबले बिजली का इस्तेमाल कम करेगी। एलजी इंवर्टर एसी में ड्युअल रोटरी कम्पे्रसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें दो रोटर्स होते है। इससे कूलिंग की प्रक्रिया तेज होती है, बिजली की बचत होती है, शोर कम होता है और शानदार स्टैबिलिटी प्राप्त होती है।   कंपनी ने एक बयान में कहा कि पारंपरिक रूप से एयर कंडिशनर चलाने का खर्च काफी ज्यादा होता है और यह ग्राहकों के लिये चिंता का कारण होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ऊर्जा संरक्षण के विचार पर काम कर रही है। एलजी पहली कंपनी है, जो अपने स्प्लिट एसी की सम्पूर्ण श्रृंखला को इंवर्टर एसी में बदलेगी।    एलजी ड्युअल इंवर्टर एसी को आइएसईईआर रेटिंग्स (इंडियन सीजनल एनर्जी इफिशियंसी रेशो) प्राप्त है, जोकि बीईई (ब्यूरो ऑफ एनर्जी इफिशियंसी) द्वारा प्रदत्त एक नई दक्षता रेटिंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अंतर्गत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने ग्रेटर नोएडा और पुणे में स्थित अपने उत्पादन संयंत्रों में ड्युअल इंवर्टर एसी का उत्पादन शुरू कर दिया है।   एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक किम-कि-वॉन ने बताया, ‘‘एलजी में भारतीय ग्राहकों को सबसे अधिक अहमियत दी जाती है। ग्राहकों का ख्याल रखते हुये हम ऐसे उत्पादों की पेशकश करने का प्रयास करते हैं, जिनसे उन्हें खुशी और संतोष दोनों ही मिल सके। ड्युअल इंवर्टर सिरीज को सर्वाधिक दक्ष एयर कंडिशनर्स उपलब्ध कराने के लिये लक्ष्य के साथ विकसित किया गया है और हमें पूरा भरोसा है कि 2017 एलजी एयर कंडिशनर्स के लिये एक शानदार साल होगा।’’   एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के बिजनेस हेड (आरएसी) विजय बाबू ने बताया, ‘‘एयर कंडिशनर्स की खरीदारी के समय ऊर्जा दक्षता ग्राहकों के लिए एक सबसे महत्वपूर्ण पैमाना होता है। एलजी ड्युअल इंवर्टर सिरीज में नवाचार को तकनीक में सुधारों के साथ संयोजित किया गया है ताकि अधिकतम संभावित कूलिंग परफॉर्मेंस प्रदान किया जा सके।’’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने ताज मानसिंह होटल की नीलामी करने और ली मेरीडियन का लाइसेंस रद्द करने का गुरूवार को फैसला किया। एनडीएमसी की परिषद के सदस्य एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी शीर्ष निर्णयकारी इकाई की एक विशेष बैठक के बाद यह घोषणा की। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि एनडीएमसी की गुरूवार की बैठक में ताज मानसिंह की नीलामी और ली मेरीडियन होटल का लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया गया। पिछले साल नवंबर में टाटा ग्रूप के इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रूख किया था जिसके तहत एनडीएमसी को ताजमहल की नीलामी की इजाजत दी थी। यह दलील दी गई कि ऎसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यह नगर निकाय के लिए अच्छा राजस्व जुटाता है। ली मेरीडियन की लाइसेंस फीस विवाद की जड है। शहर के लुटियंस जोन स्थित इस पांच सितारा होटल से लाइसेंस फीस लेने में नगर निकाय के खिलाफ अनियमितता के आरोप हैं। एनडीएमसी ने लाइसेंस फीस को पिछले साल तीन करोड रूपये से अधिक बढा दिया था। साभार-khaskhabar.com      

Read More

मुंबई । बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार की पांच सप्ताह की तेजी पर ब्रेक लग गया। बाजार के प्रमुख सूचकांक तीन मार्च को समाप्त सप्ताह में गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60.52 अंकों यानी 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,832.45 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.95 अंकों यानी 0.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,897.55 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक 123.07 अंकों यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 13,409.04 पर और बीएसई स्मॉलकैप 32.39 अंकों यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 13,620.17 पर बंद हुआ। सप्ताह के पहले दिन सोमवार यानी 27 फरवरी को बिकवाली के दबाव की वजह से बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 80.09 अंकों यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 28,812.88 पर बंद हुआ जो 21 फरवरी 2017 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर है। मंगलवार यानी 28 फरवरी को भी घरेलू बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 69.56 अंकों यानी 0.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,743.32 पर बंद हुआ जो 20 फरवरी 2017 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर है। हालांकि, बाजार में बुधवार यानी एक मार्च को मजबूत घरेलू आर्थिक आंकड़ों और सकारात्मक वैश्विक संकेतों की वजह से मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स 241.17 अंकों यानी 0.84 फीसदी की उछाल के साथ 28,984.49 पर बंद हुआ जो आठ सितंबर 2016 के बाद इसका सबसे उच्चतम बंद स्तर रहा। बाजार में गुरुवार यानी दो फरवरी को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 144.70 अंकों यानी 0.50 फीसदी की मजबूती के साथ 28,839.79 पर बंद हुआ। वहीं, शुक्रवार यानी तीन मार्च को बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 7.34 अंकों यानी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,832.45 पर बंद हुआ जो 28 फरवरी 2017 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर रहा। घरेलू बाजार में शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही जबकि बाकी में मजबूती दर्ज की गई। एनटीपीसी (5.75 फीसदी), भारती एयरटेल (2.85 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.81 फीसदी) की गिरावट रही जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.19 फीसदी), टाटा स्टील (2.04 फीसदी), गेल (0.63 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक मोर्चे की बात करें तो अमेरिका के श्रम विभाग के मुताबिक, 25 फरवरी को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी दर पिछले 40 वर्षों के निचले स्तर पर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंपनियों और मध्यवर्गीय परिवार वालों के लिए करों में कटौती का वादा किया है जिसका बीते सप्ताह दुनियाभर के बाजारों पर असर पड़ा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। नोटबंदी का असर कम होने के साथ ही वाहनों की बिक्री में इजाफा देखा जा रहा है। वाहन निर्माताओं ने फरवरी के आंकड़ों में बिक्री में तेजी की जानकारी दी है।    प्राइस वॉटरहाउस के भागीदार और ऑटो विशेषज्ञ अब्दुल माजिद का कहना है, ‘‘नोटबंदी का वाहन उद्योग पर अभी भी असर है। हालांकि प्रचलन में नकदी का प्रवाह बढऩे से यह धीरे-धीरे कम हो रहा है। जो निर्माता नए वाहन लांच कर रहे हैं उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहेगा।’’   प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया की फरवरी में मासिक बिक्री में 10.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।    कंपनी के मुताबिक समीक्षाधीन माह में उसने कुल 1,30,280 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल फरवरी में कुल 1,17,451 वाहनों की बिक्री हुई थी।    फरवरी में कंपनी की घरेलू बिक्री में 11.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 1,20,735 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल समान अवधि में 1,08,115 वाहनों की बिक्री हुई थी।    इसी प्रकार से कंपनी के निर्यात में इस दौरान 2.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 9,545 वाहनों की बिक्री हुई जबकि साल 2016 के फरवरी माह में कुल 9,336 वाहनों का निर्यात किया गया था।    देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने पिछले महीने कुल 52,734 वाहनों की बिक्री की है, जो कि पिछले वित्त वर्ष के फरवरी महीने के मुकाबले 6 फीसदी अधिक है।    कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने फरवरी में कुल 5,734 वाहनों की बिक्री की, जिसमें 42,327 वाहन घरेलू बाजार में बेचे गए तथा 10,407 वाहनों का निर्यात किया गया, जबकि साल 2016 के फरवरी में कंपनी ने कुल 49,729 वाहनों की बिक्री की थी, जिसमें 40,716 वाहनों की बिक्री घरेलू बाजार में हुई और 9,013 वाहनों का अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया गया था।    कार कंपनियों निसान मोटर इंडिया और फोर्ड इंडिया ने बुधवार को कहा कि पिछले महीने उनकी बिक्री में तेजी आई है।    घरेलू वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में फरवरी में 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कंपनी ने कुल 47,573 वाहन बेचे, जबकि साल 2016 के फरवरी माह में कंपनी ने कुल 46,674 वाहनों की बिक्री की थी।    समीक्षाधीन माह में कंपनी ने घरेलू बाजार में 42,679 वाहन बेचे, जो कि साल 2016 की फरवरी में बेचे गए 41,532 वाहनों से 3 फीसदी अधिक है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने फरवरी माह तक कुल (निर्यात किए गए वाहन भी शामिल) 4,85,415 वाहन बेचे हैं, जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 6 फीसदी ज्यादा है। वित्त वर्ष 2016-17 में फरवरी माह तक कंपनी ने कुल 4,58,648 वाहनों की बिक्री की थी।    टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन व्यापार खंड) मयंक पारीक ने बताया, ‘‘टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों का कारोबार फरवरी में 12 फीसदी बढ़ा है, जिसमें टाटा टियाओ का मजबूत मांग का काफी योगदान है। हमने हाल ही में यूवी हेक्सा लांच किया है, जिसे काफी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। आने वाले महीनों में इसकी अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।’’   वहीं, निसान मोटर्स इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसने फरवरी में घरेलू बाजार में कुल 4,807 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में कुल 3,850 वाहनों की बिक्री हुई थी।    निसान मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक अरुण मल्होत्रा ने बताया, ‘‘फरवरी में हमारी बिक्री के मजबूत प्रदर्शन ने चालू वित्त वर्ष में देश की सबसे तेजी से बढ़ते कार ब्रांड के स्थान को बरकरार रखा है।’’   वहीं, फोर्ड इंडिया ने बताया कि उसने पिछले महीने कुल 24,026 वाहनों की बिक्री की, जबकि साल 2016 की फरवरी में उसने कुल 17,306 वाहन बेचे थे।    फोर्ड इंडिया के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विस) अनुराग मेहरोत्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘नोटबंदी के असर से उबरने के बाद उद्योग में तेजी आई है। फोर्ड लगातार उद्योग से ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है, जो हमारी त्रिआयामी नीति की गवाही देता है। यह उत्पादोन्मुख परिवर्तन, सर्विस की लागत के मिथक को खत्म करना तथा डीलरशिप अनुभव को बढ़ाने से जुड़ा है।’’   वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने बिक्री में पिछले महीने पांच फीसदी की तेजी दर्ज की है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।    यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि फरवरी में कंपनी ने कुल 14,067 वाहन बेचे, जबकि साल 2016 की फरवरी में कंपनी के कुल 13,406 वाहनों की बिक्री हुई थी।   दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने कुल 5,24,766 वाहनों की बिक्री की, जबकि 2016 के फरवरी में कंपनी ने कुल 5,50,992 वाहन बेचे थे।    होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया ने की फरवरी में बिक्री में 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कंपनी ने कुल 3,69,895 वाहनों की बिक्री, जबकि 2016 के फरवरी में कंपनी ने कुल 3,51,401 वाहनों की बिक्री की थी। (आईएएनएस) दोपहिया वाहन निर्माता आयशर मोटर्स लि. ने बुधवार को कहा कि पिछले महीने उसकी बिक्री में 19 फीसदी का इजाफा हुआ है।   कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि फरवरी में उसके कुल 58,439 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि साल 2016 के समान महीने में 49,156 वाहनों की बिक्री हुई थी।    कंपनी ने अप्रैल 2016 से फरवरी 2017 के बीच कुल 6,06,377 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी के कुल 4,56,834 वाहनों की बिक्री हुई थी।  साभार-khaskhabar.com      

Read More

नई दिल्ली । मंगलवार को स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली व सकारात्मक वैश्विक रूख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 25 रूपए के सुधार के साथ 30,150 रूपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। कमजोर उठाव से चांदी का भाव 30 रूपए की गिरावट के साथ 43,850 रूपए प्रति किलो पर टिका।  सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि सोने में तेजी विदेशों में मजबूती के चलते है। इसके साथ साथ चालू शादी विवाह के मौसम की मांग से भी पीली धातु की चमक बढी है। सिंगापुर में सोना 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,253.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 25-25 रूपए के सुधार के साथ क्रमश: 30,150 रूपए और 30,000 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।  सोमवार को इनमें 50 रूपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्नी 24,500 रूपये प्रति आठ ग्राम के भाव पर स्थिर बनी रही। चांदी सिक्का (लिवाल) 74,000, (बिकवाल) 75,000 रूपए प्रति सैंकडा पर स्थिर रहा। चांदी तैयार के भाव 30 रूपए टूट कर 43,850 रूपए और साप्ताहिक डिलीवरी 125 रूपए नरम हो 43,260 रूपए प्रति किलो पर बंद हुई। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में तेजी व सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोना 100 रूपए की तेजी के साथ 29,850 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठान बढने से चांदी का भाव भी 100 रूपए की तेजी के साथ 43,200 रूपए प्रति किलो हो गया। न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,237.20 डॉलर प्रति औंस के भाव बोला गया जबकि चांदी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 17.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी।  दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता 100-100 रूपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,850 रूपए और 29,700 रूपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुए। बुधवार को इनमें 200-200 रूपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्नी 24,500 रूपए प्रति आठ ग्राम के भाव पर स्थिर रही। चांदी तैयार 100 रूपए की तेजी के साथ 43,200 रूपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 65 रूपए के सुधार के साथ 42,590 रूपए प्रति किलो पर बंद हुई। चांदी सिक्का (लिवाल) 73,000, (बिकवाल) 74,000 रूपए प्रति सैंकडा के पूर्वस्तर पर बना रहा।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 200 रूपए की गिरावट के साथ 29,750 रूपए प्रति 10 ग्राम रह गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठान घटने से चांदी के भाव भी 100 रूपए की गिरावट के साथ 43,100 रूपए प्रति किलो रह गए। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,234.30 डॉलर प्रति औंस रह गये।  दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 200-200 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,750 रूपए और 29,600 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। मंगलवार को इसमें 250 रूपए की तेजी आई थी। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,500 रूपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे। चांदी तैयार के भाव 100 रूपए की गिरावट के साथ 43,100 रूपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 70 रूपए गिरावट 42,655 रूपए प्रति किलो पर बंद हुए।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More