BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

इंडियामार्ट ने भुगतान क्षेत्र में रखा कदम

इंडियामार्ट ने भुगतान क्षेत्र में रखा कदमनई दिल्ली। ऑनलाइन बाजार-इंडियामार्ट ने मंगलवार को अपने प्लेटफार्म पर 30 लाख से ज्यादा विक्रेताओं को सक्षम करने के लिए भुगतान क्षेत्र में अपने प्रवेश की घोषणा की है। 

 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एसएमई के लिए विश्वसनीयता की कमी के मार्गावरोध को दूर करते हुए, क्रेता और विक्रेता सुरक्षा कार्यक्रम शुरू किया गया है जो विक्रेताओं को भुगतान के जोखिम की चिंता से मुक्त रखता है और क्रेताओं को भुगतान करने से पहले यह सुनिश्चित कराता है कि उन्हें वह उत्पाद या सेवा ही मिलेगी, जिसकी उन्होंने मांग की है।

 

इंडियामार्ट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश अग्रवाल ने कहा, ‘‘भरोसे का अभाव और विश्वास की कमी जैसी बाधाएं हमारे एसएमई के विकास की संभावना को पीछे धकेलते हैं। ई-कॉमर्स, भुगतान और वित्त का अभिसरण होने के नाते, इन क्षेत्रों को ठीक करने के लिए हमारे पास ज्यादा बड़ी योजना है और एस्क्रो सेवाएं, भुगतान गेटवे, इनवॉइस बनाने और प्राप्यों के प्रबंधन और एसएमई को वित्तपोषित करने जैसे कई सारे उपक्रमों के तहत यह हमारा पहला चरण है। भारत में पांच करोड़ से ज्यादा एसएमई है और हमारा ध्येय उनके लिए आसानी से व्यापार की सहूलियत को सक्षम करना है। इस क्रेता एवं विक्रेता सुरक्षा कार्यक्रम से, हम इस दिशा में अपना पहला कदम उठा रहे हैं।’’

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More