BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सोना 30 हजार के पार, चांदी में नरमी

सोना 30 हजार के पार, चांदी में नरमीनई दिल्ली । मंगलवार को स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली व सकारात्मक वैश्विक रूख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 25 रूपए के सुधार के साथ 30,150 रूपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। कमजोर उठाव से चांदी का भाव 30 रूपए की गिरावट के साथ 43,850 रूपए प्रति किलो पर टिका। 

सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि सोने में तेजी विदेशों में मजबूती के चलते है। इसके साथ साथ चालू शादी विवाह के मौसम की मांग से भी पीली धातु की चमक बढी है। सिंगापुर में सोना 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,253.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 25-25 रूपए के सुधार के साथ क्रमश: 30,150 रूपए और 30,000 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। 

सोमवार को इनमें 50 रूपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्नी 24,500 रूपये प्रति आठ ग्राम के भाव पर स्थिर बनी रही। चांदी सिक्का (लिवाल) 74,000, (बिकवाल) 75,000 रूपए प्रति सैंकडा पर स्थिर रहा। चांदी तैयार के भाव 30 रूपए टूट कर 43,850 रूपए और साप्ताहिक डिलीवरी 125 रूपए नरम हो 43,260 रूपए प्रति किलो पर बंद हुई।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More