देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 200 रूपए की गिरावट के साथ 29,750 रूपए प्रति 10 ग्राम रह गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठान घटने से चांदी के भाव भी 100 रूपए की गिरावट के साथ 43,100 रूपए प्रति किलो रह गए। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,234.30 डॉलर प्रति औंस रह गये।
दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 200-200 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,750 रूपए और 29,600 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। मंगलवार को इसमें 250 रूपए की तेजी आई थी। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,500 रूपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे। चांदी तैयार के भाव 100 रूपए की गिरावट के साथ 43,100 रूपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 70 रूपए गिरावट 42,655 रूपए प्रति किलो पर बंद हुए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तेजी के बाद फिर गिरा बाजार, सेंसेक्स 330 अंक लुढ़का, निफ्टी में 0.36 प्रतिशत की गिरावट
GDP में तेजी से हो रही वृद्धि रुपये की गिरावट और बेरोजगारी को नहीं छिपा सकती : शिवसेना (यूबीटी)
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते कीमती धातुओं में बड़ी उछाल, सोना 1 प्रतिशत उछला तो चांदी में 2.5 प्रतिशत की तेजी