BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रिलायंस जियो, पेटीएम ने माफी मांगी

रिलायंस जियो, पेटीएम ने माफी मांगीनई दिल्ली । अपने विज्ञापनों में बिना अनुमति प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करने के लिए रिलायंस जियो और पेटीएम ने अनजाने में हुई अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी है। सरकार ने शुक्रवार को संसद में इस बात की जानकारी दी। 

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग रोकथाम) कानून 1950 के तहत दोनों कंपनियों को नोटिस जारी किया था। यह कानून पीएम मोदी की तस्वीर का व्यवसायिक उपयोग करने से रोकता है। उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री सीआर चौधरी ने राज्यसभा में अपने एक लिखित उत्तर में बताया,रिलायंस जियो और पेटीएम से उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सफाई मांगी थी जिस पर उन्होंने अनजाने में हुई इस गलती के लिए माफी मांगी है। 

उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों ने समाचार पत्रों में अपने पूरे पेज के विज्ञापनों में पीएम मोदी की तस्वीर इस्तेमाल की थी, जो कि कानून का उल्लंघन है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी प्रिंट मीडियम को एक अडवाइजरी जारी की है। इस अडवाइजरी में कहा गया है कि प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग रोकथाम) कानून के तहत जिन प्रतीकों और नाम का उल्लेख है उनका इस्तेमाल विज्ञापन में करने से पहले संबंधित अधिकारी से उसकी अनुमति की जांच कर लें। 

बता दें,पिछले साल रिलायंस जियो लॉन्च करते समय कंपनी ने अपने विज्ञापनों पर पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। इसी तरह पेटीएम ने भी नोटबंदी के बाद अपने डिजिटल वॉलेट के विज्ञापनों में पीएम की तस्वीर इस्तेमाल की थी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More