BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जियो के मुफ्त ऑफर की दोबारा जांच करने को कहा

जियो के मुफ्त ऑफर की दोबारा जांच करने को कहानई दिल्ली। दूरसंचार न्यायाधिकरण ने गुरुवार को दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को रिलायंस जियो के मुफ्त प्रमोशनल ऑफर की दोबारा जांच करने को कहा, हालांकि इस ऑफर पर रोक नहीं लगाई गई है।

 

सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) ने दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को मुद्दों की दोबारा जांच करने और दो सप्ताह के भीतर सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

 

नई कंपनी रिलायंस जियो ने साल 2016 के सितंबर में मुफ्त वॉयस और डेटा प्लान लांच किया था और इसे 31 मार्च, 2017 तक बढ़ा दिया था।

 

इसके बाद मौजूदा आपरेटर भारती एयरटेल और आइडिया सेल्युलर ने रिलायंस जियो के खिलाफ 90 दिनों ज्यादा प्रमोशनल ऑफर जारी रखने को लेकर दूरसंचार न्यायाधिकरण में शिकायत दर्ज करवाई थी।

 

हालांकि, न्यायाधिकरण ने इस ऑफर को रोकने का आदेश जारी नहीं किया है। पिछले हफ्ते न्यायाधिकरण ने दो ऑपरेटरों की अपील पर अपना आदेश सुरक्षित रखा था।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More