BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चंडीगढ़ । कोविड-19 के कारण राज्य में लगाए गए कर्फ्यू और लाॅकडाउन के दौरान स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के हुक्मों के अनुसार गेहूँ और दाल का वितरण शुरू हो गया है। इस वितरण के साथ राज्य के 36 लाख परिवारों के 1.40 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू ने बताया कि जिला अमृतसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, रोपड़, संगरूर में दालें पहुँचने के उपरांत वितरण का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट, 2013 के अंतर्गत राज्य सरकार की स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम अधीन आते समस्त लाभार्थीयों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अनुसार अगले तीन महीनों के लिए पाँच किलो प्रति जीव प्रति महीना के हिसाब से बनता गेहूँ बिना किसी कीमत के मुफ्त (15 किलो गेहूँ प्रति जीव) और एक किलो प्रति परिवार प्रति महीना के हिसाब से बनती दाल (तीन किलो प्रति परिवार) का वितरण शुरू करने का राज्य सरकार द्वारा फैसला किया गया था। यह गेहूँ और दाल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट, 2013 अधीन छह महीनों के लिए एक साथ बांटे जाते गेहूँ के अलावा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा वितरण का यह कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों का यथावत पालन करते हुए किया जा रहा है और राज्य के बाकी बचते जिलों जिनमें बरनाला, बठिंडा, फाजिल्का, मानसा, मोगा, शहीद भगत सिंह नगर, श्री मुक्तसर साहिब, तरनतारन और पठानकोट शामिल हैं, में वितरण का काम 10.05.2020 से शुरू हो जायेगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अलीगढ़। देश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढते जा रहें हैं । लॉकडाउन में दिल्ली से पैदल घर जाने के लिए निकले फतेहपुर जिले के तीन मजदूर गुरुवार तड़के सड़क दुर्घटना का हादसे के शिकार हो गए। घटना अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर हुई है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन मजदूरों की मौत हो गई। इसमें एक महिला भी शामिल है। इसके अलावा एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फतेहपुर जनपद के भोज थाना क्षेत्र के ऐराया निवासी रंजीत सिंह अपने छोटे भाई दिनेश व उसकी पत्नी संत कुमारी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन के कारण तीनों दिल्ली में ही फंस गए । दो दिन पहले किसी तरह तीनों दिल्ली से पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। बुधवार रात करीब ढाई बजे उन्होंने अलीगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश कर गए। उनके साथ एटा का भी एक परिवार पैदल चल रहा था। रास्ते में उन्हें गेहूं से भरा ट्रैक्टर मिल गया, जिसमें सभी लोग सवार हो गए। जैसे ही ट्रैक्टर पड़िवाली के पास रेलवे पुल के निकट पहुंचा, तो पीछे से आ रहे कंटेनर ने इसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार लोग गिर गए और कंटेनर के नीचे आकर घायल हो गए। रंजीत व दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दिनेश की पत्नी संत कुमारी और एटा के परिवार की 14 वर्षीय युवती घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने संत कुमारी और घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया । अस्पताल में ही संत कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उमा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के पास मिले आधार कार्ड से हुई पहचान के आधार पर उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। साभार-khaskhabar.com

Read More

गाजियाबाद। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। वहीं देश भर में लॉकडाउन के दौरान एक शख्स सब्जी और राशन लेने के लिए बाजार में निकला म। लेकिन वह घर वापस लौटा तो शादी रचाकर दुल्हन को साथ लेकर आ गया। शादी का यह अजीब मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है। इसको सुनकर अचंभित हो रहे हैं।  

Read More

लखनऊ। देश में कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या बढती जा रही है। उत्तरप्रदेश में भी मरीजों की संख्या इजाफा होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव अमित मोहन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2115 हो चुकी है, जिनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1602 है. इसके अलावा 36 लोगों की अब तक कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। वहीं कल 4071 सैंपल टेस्ट किए गए। उत्तरप्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि 8140 औद्योगिक इकाइयों में लगभग 3,43,000 श्रमिक काम कर रहे हैं। इनमें से 294 सतत प्रक्रिया वाली इकाइयां हैं। 40 चीनी मीलों ने गन्ना कटाई और पिराई का अपना काम पूरा कर लिया है। उत्तरप्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि 29 लाख 8 हज़ार श्रमिकों को 1000 रुपए की धनराशि का भुगतान किया गया है। कुल 290 करोड़ रुपया बांटा गया है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

शिमला ।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से प्रदेश की भौगोलिक परिस्थियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के लिए केंद्रीय सड़क विनिर्माण निधि के तहत 27 परियोजनाओं के लिए 563 करोड़ रुपये समयबद्ध तरीके से स्वीकृत करने का आग्रह किया है। इन परियोजनाओं में 17 सड़कें और 10 पुल शामिल हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एवं अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और लोक निर्माण एवं परिवहन मंत्रियों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए शिमला-मटौर और पठानकोट-मण्डी राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव और सामयिक नवीकरण महत्वपूर्ण है और इसे समय पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इस कार्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 97 किलोमीटर के सैंज-औट राष्ट्रीय राजमार्ग-305 सहित जलोड़ी सुरंग को विश्व बैंक हरित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के अंतर्गत लाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का विश्व बैंक हरित राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत पांवटा साहिब-गुम्मा-फेडस पुल सड़क के लिए 1486 करोड़ रुपये तथा हमीरपुर-मंडी सड़क के लिए 1112 करोड़ रुपये स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्र सरकार का 205 किलोमीटर समधो-काजा-ग्रामफू राष्ट्रीय राजमार्ग-505 के विकास एवं रखरखाव करने के लिए इसे प्रदेश सरकार को सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के अलावा इन क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जय राम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश के 69 राजमार्गों की शीघ्र स्वीकृति का आग्रह किया, ताकि इन पर कार्य जल्द ही शुरू किया जा सके। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का प्रदेश के लिए 25 राष्ट्रीय राजमार्गों की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भारत सरकार को प्राथमिकता सूची भी प्रदान की है और केंद्र सरकार सेे इन प्रस्तावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी और लाॅकडाउन के उपरांत भारत सरकार द्वारा सामाजिक दूरी और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करने हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 परियोजनाओं पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्हांेने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रदेश में सात परियोजनाओं पर भी कार्य आरंभ किया गया है। इस कार्य के लिए लगभग 200 मजदूरों को लगाया गया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कार्यालय को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, ताकि राज्य में एनएचएआई द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मनाली टोल बैरियर के युक्तिकरण का भी आग्रह किया, क्योंकि इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि प्रदेश की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने राजमार्ग में मालवाहक वाहनों के सुचारू संचालन पर भी बल दिया, क्योंकि सड़क परिवहन मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को पांच ट्रिलियिन डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साभार-khaskhabar.com

Read More

बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश में भी दो साधुओं की हत्या करने की बात सामने आईं हैं। बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर धारदार हथियार से वार किया गया और भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने साधुओं के एक सामान (चिमटा) को छीन लिया था, जिसके बाद साधुओं ने उसे डांटा था। इससे नाराज होकर आरोपी ने दोनों साधुओं की हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अनूपशहर कोतवाली के पगोना गांव में एक शिव मंदिर है। मंदिर में रहने वाले 55 वर्षीय साधु जगनदास और 35 वर्षीय साधु सेवादास की सोमवार रात हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो साधुओं के शव देखकर भड़क गए। देखते ही देखते मंदिर में काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच ग्रामीणों ने एक शख्स पर शक जताते हुए उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी । घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई और आरोपी शख्स को अपनी हिरासत में ले लिया । पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र के पालघर में 16-17 अप्रैल की दरमियानी रात को दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । ग्रामीणों ने चोर के शक में तीनों की पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बन गए। इस मामले में 100 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए थे।     साभार-khaskhabar.com

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक ग्रामीण महिला के बैंक खाते से तीन करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। महिला की शिकायत पर 41 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली थाने के प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया ने आईएएनएस को रविवार को बताया कि अम्बाह निवासी मीनू बाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पास आयकर विभाग का नोटिस आया है, जिसमें बताया गया कि उन्होंने बैंक में खाता खोलकर नोटबंदी के दौरान तीन करोड़ रुपये का लेनदेन किया। मीनू बाई ने मुरैना आकर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है कि उसने कभी मुरैना आकर किसी बैंक में खाता ही नहीं खोला, तो इतना बड़ा लेन-देन कैसे हो गया। भदौरिया के अनुसार यह खाता एक्सिस बैंक का है। मीनू बाई के खाते में जो राशि आई थी, वह 41 संस्थानों के खातों में गई है। इसलिए पुलिस ने 41 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर। प्रदेश के उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा है कि राजस्थान से जाने व बाहर से आने वाले श्रमिकों/प्रवासियों को लाने ले जाने को प्राथमिकता प्रदान करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसीएस उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि दिशा-निर्देशों के अनुसार हॉट स्पॉट के अतिरिक्त अन्य जिलों से आने वाले श्रमिकों/प्रवासी निजी वाहन से कर्फ्यू पास से आ रहे हैं उन्हें नियत गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर क्वारंटाइन किया जाए। इसी तरह से निजी वाहन से राजस्थान से बाहर जाने वाले श्रमिकों/प्रवासियों को जिला कलक्टर द्वारा चरणवद्ध तरीके से पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट /बसोें से राजस्थान में आने वाले श्रमिकों/प्रवासियों के लिए एक एकीकृत कॉल सेंटर 1800-180-6127, तथा मोबाइल एप पर रजिस्ट्र्रेशन व मोबाइल एप की सेवाएं ले सकेंगे। पंजीकरण के बाद संबंधित राज्य की सहमति प्राप्त कर चरणवद्ध तरीके से लाने ले जाने की व्यवस्था की जाएगी ताकि अनावष्यक भीड़ ना हो सके। उन्होंने बताया कि गंतव्य स्थल के लिए रवाना होने से पूर्व इनकी लक्षणों की स्क्रीनिंग की जाएगी और गंतव्य स्थल पर पहुंचने पर क्वारंटाइन किया जाएगा। एसीएस उद्योग डॉ. अग्रवाल ने बताया कि दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में आंतरिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। सीमावर्ती जिलों मंे बोर्डर चेकपोस्ट के पास भोजन, पेयजल, ष्षौचालय एवं चिकित्सकीय जांच की व्यवस्था जिला प्रषासन द्वारा की जाएगी। वहीं पर पंजीयन करने के बाद संबंधित जिला प्रषासन को सूचित किया जाएगा और आईटी विभाग द्वारा विकसित एप को उनके मोबाइल में डाउनलोड़ किया जाएगा। विद्यालय/महाविद्यालय एवं अन्य राजकीय भवनों को अधिगृहित कर गंतव्य स्थान के अनुसार जिलावार ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। सीमावर्ती जिलों में बार्डर चेक पोस्ट पर ट्रांजिट कैंप में पुलिस, पटवारी, ग्रामसेवक, परिवहन, चिकित्सा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रषासन को आने जाने वाली बसों में सोषल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बेहतर उपयोग करते हुए रास्ते में आने वाले जिला कलक्टरों से भी समन्वय बनाएंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना संकट के इस दौर में भी राज्य सरकार महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा रोकने एवं उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए कृत संकल्प है।

Read More

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजऱ रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और कार्यालयों में एयर कंडीशनरों / कूलरों का सुरक्षित ढंग से प्रयोग करने के लिए एक एडवायजऱी जारी की है।  

Read More

जयपुर । राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2141 तक जा पहुंची है। ‌वहीं स्वास्थ्य विभाग के एक बयान जारी करके बताया है कि अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण 35 लोगों की मौत हो हई है। साथ ही राहत भरी खबर यह भी है कि 513 मरीज ठीक भी हो चुके है। इन आंकड़ों में खास बात यह है कि अकेले जयपुर से 799 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 19 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 133 मरीज ठीक हो चुके है। । वहीं जोधपुर में 341, झुंझुनूं में 42, टोंक में 115, बांसवाड़ा में 61, बीकानेर में 37, जैसलमेर में 34, कोटा में 152, झालावाड़ में 30, भरतपुर में 109, अजमेर में 123, चूरू में 14 और नागौर में 113 मरीज, दौसा में 21 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके है। अब तक राजस्थान के 26 जिलों में कोरोना के मरीज सामने आ चुके है साभार-khaskhabar.com  

Read More

शिमला ।प्रदेश सरकार ने राज्य में वरिष्ठ नागरिकों एवं आम लोगों की सुविधा तथा प्रातः भ्रमण के लिए कर्फ्यू के दौरान रविवार से सुबह साढ़े पांच बजे से 7 बजे तक प्रतिदिन छूट देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोविड-19 के दृष्टिगत शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दी। राज्य सरकार ने कर्फ्यू के दौरान वर्तमान में तीन घंटों के बजाए सोमवार से चार घंटों की छूट देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से न केवल सामाजिक दूरी बनाए रखने में सहायता मिलेगी, बल्कि दुकानों पर भीड़ भी कम होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कफ्र्यू के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है तथा 3 मई के बाद लाॅकडाउन खुलने के उपरांत आर्थिक गतिविधियों को पुनः सुचारू बनाने के लिए एक उपयुक्त योजना बनाना महत्वपूर्ण है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के बाहर फंसे लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश वापिस आने के इच्छुक लोगों को सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन लोगों को प्रदेश में आने के उपरांत पूरी चिकित्सा जांच करवानी होगी तथा परिस्थिति के आधार पर संस्थागत या होम क्वारन्टीन में रहना होगा। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों को ऐसे व्यक्तियों की सूचना प्रदान की जानी चाहिए तथा उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि संबंधित व्यक्ति क्वारन्टीन में रहे। उन्होंने कहा कि उनके लिए प्रदेश के लोगों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य बेहद महत्वपूर्ण है तथा इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि प्रदेश में वापिस आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों से वापिस आने वाले हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों की भी चिकित्सा जांच की जानी चाहिए तथा उन्हंे होम क्वारन्टीन में रखा जाए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रदेश में फंसे अन्य राज्यों के लोगों को भी उनके संबंधित राज्यांे में जाने के लिए सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोगों को आरोग्य सेतु ऐप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करने को कहा जाए। जय राम ठाकुर ने कहा कि संबंधित उपायुक्त यह सुनिश्चित बनाए कि सभी निजी अस्पतालों तथा क्लीनिकांे को सुचारू रूप से चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए उन्हें कफ्र्यू पास बनाने के लिए बाध्य न किया जाए, बल्कि ऐसे संस्थानों के प्रमुख द्वारा प्रमाणित पहचान-पत्र भी स्वीकार्य हो। उन्होंने कहा कि इससे न केवल लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी, बल्कि प्रमुख सरकारी अस्पतालांे में भीड़ भी कम होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खनन स्थलों से परियोजना क्षेत्रों तक निर्माण सामग्री ले जाने वाले ट्रकांे की अंतर-जिला आवाजाही को स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्माण स्थलों तक सड़क निर्माण मशीनरी की अंतर-जिला आवाजाही को भी स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने उपायुक्तों को निर्माण स्थलों पर लोक निर्माण विभाग के संबंधित फील्ड स्टाफ को आने-जाने की स्वीकृति देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि अन्य राज्यों से प्रदेश पहुंचने वाले लोगों को कोरोना वायरस से बचाव उपायों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए अन्य राज्यों के जिला दंडाधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए पास स्वीकार्य होंगे। पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी ने कहा कि लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए मास्क या फेस कवर पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग जे.सी. शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण व मुरम्मत कार्यो के लिए लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों के श्रमिकों को आवाजाही के लिए अनुमति दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने कहा कि जिला के भीतर आवाजाही के लिए विशेषकर ग्रीन जिलों में उदारतापूर्ण आधार पर पास प्रदान किए जाए।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More