BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राजस्थान में घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं यहां करें शिकायत, यहां पढ़ें

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना संकट के इस दौर में भी राज्य सरकार महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा रोकने एवं उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए कृत संकल्प है।

गहलोत ने कहा कि महिलाएं किसी भी तरह की घरेलू हिंसा एवं उन पर किये जा रहे अत्याचार की शिकायत महिला गरिमा हैल्पलाइन 1090 पर दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं प्रसूताओं को इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं आए इसके लिए राज्य सरकार ने समुचित व्यवस्थाएं की हैं। विभिन्न जिलों में गर्भवती महिलाओं की ट्रेकिंग कर प्रसव की संभावित तारीख (डिलीवरी डेट) की जानकारी जुटाने एवं तय तारीख पर उनके प्रसव के लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की इस अवधि के दौरान महिलाएं घरों की बेहतर देखभाल करने के साथ ही कोविड-19 महामारी से लड़ाई में डॉक्टर, नर्स, आशा सहयोगिनी, स्वच्छताकर्मी, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य क्षेत्रों में कर्मठता के साथ कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपनी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान माहौल में महिलाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी में राज्य सरकार किसी तरह की कोताही नहीं बरतेगी।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More