नई दिल्ली। साउथ स्टार रजनीकांत और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित साइंस फिक्शन फिल्म 2.0 गुरुवार को रिलीज हुई। करीब 550 करोड़ रुपए के भारी भरकम बजट में बनीं 2.0 को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। काफी सतर्कता बरतने के बावजूद यह फिल्म रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई। इसे पाइरेसी के लिए कुख्यात वेबसाइट तमिलरॉकर्स ने लीक किया है। यह फुल एचडी प्रिंट में लीक हुई है। हालांकि रिलीज से पहले मद्रास हाईकोर्ट ने 37 इंटरनेट सर्विस प्रवाइडर को 12000 से ज्यादा उन वेबसाइटों को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था जिन पर तमिल फिल्मों का पाइरेटेड वर्जन दिखाया जाता है। इनमें 2000 से ज्यादा वेबसाइट ऐसी थीं जिन्हें तमिलरॉकर्स संचालित करता है। इस पर कई भाषाओं के पाइरेटेड वर्जन की फिल्मों को लीक किया जाता है। इनमें ज्यादातर साउथ इंडियन फिल्में होती हैं। वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद यह दूसरे डोमेन नेम से फिल्में लीक कर रही है। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












