BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रजनी-अक्षय की 2.0 फिल्म पर भी पाइरेसी का शिकंजा, पहले ही दिन हुई लीक

रजनी-अक्षय की 2.0 फिल्म पर भी पाइरेसी का शिकंजा, पहले ही दिन हुई लीकनई दिल्ली। साउथ स्टार रजनीकांत और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित साइंस फिक्शन फिल्म 2.0 गुरुवार को रिलीज हुई। करीब 550 करोड़ रुपए के भारी भरकम बजट में बनीं 2.0 को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। काफी सतर्कता बरतने के बावजूद यह फिल्म रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई। 

इसे पाइरेसी के लिए कुख्यात वेबसाइट तमिलरॉकर्स ने लीक किया है। यह फुल एचडी प्रिंट में लीक हुई है। हालांकि रिलीज से पहले मद्रास हाईकोर्ट ने 37 इंटरनेट सर्विस प्रवाइडर को 12000 से ज्यादा उन वेबसाइटों को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था जिन पर तमिल फिल्मों का पाइरेटेड वर्जन दिखाया जाता है। 

इनमें 2000 से ज्यादा वेबसाइट ऐसी थीं जिन्हें तमिलरॉकर्स संचालित करता है। इस पर कई भाषाओं के पाइरेटेड वर्जन की फिल्मों को लीक किया जाता है। इनमें ज्यादातर साउथ इंडियन फिल्में होती हैं। वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद यह दूसरे डोमेन नेम से फिल्में लीक कर रही है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More