देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा अगले महीने नवम्बर में हॉलीवुड सिंगर निक जोन्स से शादी करने जा रही है। प्रियंका के प्रेमी निक के बारे में सब अच्छी तरह से जानते है कि वो प्रियंका से करीब 12 साल छोटे है। दोनों ने हाल ही में मुंबई में सगाई कर ली है।
वहीं अब लगता है कि पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की प्रियंका की तरह करने जा रही है। दरअसल, ये तो सब जानते है कि सुष्मिता सेन आए दिन अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपने वर्क आउट के वीडियोज शेयर करती रहती हैं। साथ ही समय समय पर वह अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने एक ग्रुप पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में सुष्मिता के साथ कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस फोटो में रोहमन शॉल भी दिख रहे हैं।
सुष्मिता सेन रोहमन शॉल के साथ ताज महल देखने पहुंची थी। बता दे, काफी समय से ऐसी खबरें आ रही है कि इन दोनों की नजदीकियां बढ़ रही हैं और अब इस तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है कि सुष्मिता ने अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने जग जाहिर करने का सोच लिया है। सुष्मिता ने फोटो को शेयर करते वक्त आई लव ऑफ माई लाइफ का प्रयोग किया और साथ ही उन्होंने लिखा कि, ‘मैं तुम सभी से बेहद प्यार करती हूं।’
अगर ऐसा होता है तो आपको बता दे, सुष्मिता और रोहमन की उम्र में तकरीबन 15 साल का अंतर है। सुष्मिता सेन की उम्र 42 साल है, वहीं रोहमन 27 साल के हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
शिमला के जाखू मंदिर में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने टेका माथा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
प्रियंका गांधी के वायनाड से 'पॉलिटिकल डेब्यू' पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने जताई खुशी