BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

METOO : अमिताभ बच्चन पर भी आई आंच, सपना ने दिया ये बड़ा बयान

METOO : अमिताभ बच्चन पर भी आई आंच, सपना ने दिया ये बड़ा बयानमुंबई। यौन शोषण के खिलाफ शुरू किए गए #MeToo अभियान ने अब जोर पकड़ लिया है। अभिनेत्री तुनश्री दत्ता के खुलासे के बाद से बॉलीवुड में कई चेहरे पर अब ऐसे मामलों को लेकर मुखर हो रहे हैं। बॉलीवुड में #MeToo अभियान के तहत कई सितारों पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लग चुके हैं। 

अभी तक आलोक नाथ, कैलाश खेर, विकास बहल, रघु दीक्षित, अभिजीत भट्टाचार्य, उत्सव चक्रवर्ती, चेतन भगत, एमजे अकबर, रजत कपूर जैसे कई स्टार्स का नाम मी टू (#MeToo) मूवमेंट में सामने आ चुका है।

अब बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन को लेकर बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट सपना भवनानी ने एक बड़ा बयान दिया है। सपना ने कहा, ‘इसको अब तक का सबसे बड़ा झूठ होना चाहिए। सर, फिल्म ‘पिंक’ रिलीज होकर चली गई और जल्द ही आपकी एक्टिविस्ट वाली इमेज भी जाने वाली है। सपना ने यह भी कहा कि, ‘जल्द ही आपका सच दुनिया के सामने आएगा। 

मुझे उम्मीद है कि आप अपना हाथ चबा रहे होंगे क्योंकि आपके नाखून तो कम ही पड़ जाएंगे।’ इसके अलावा सपना ने एक और ट्वीट किया और उसमें लिखा कि, ‘मैंने अमिताभ बच्चन के कई सेक्शुअल हैरेसमेंट के किस्से सुने हैं। मुझे उम्मीद हैं कि सभी महिलाएं सामने आकर इस बात का खुलासा करेंगी।’ 

आपको बता दें कि अपने जन्मदिन के अवसर पर अमिताभ बच्चन ने भी मी टू कैंपेन को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, ‘समाज में कही भी महिला के साथ होने वाला गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। किसी भी फीमेल के साथ दुव्र्यवहार नहीं होना चाहिए। अगर आवश्यकता हो तो इसमें कानून का सहारा लेना चाहिए।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More