देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुम्बई। इटली के लेक कोमा में शादी रचाने के बाद बॉलीवुड का नवविवाहित जोड़ा रविवार सुबह छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा, जहां कैमरे के सामने दोनों हंसते-खिलखिलाते नजर आए। दोनों ने प्रशंसकों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। हवाईअड्डे पर कई प्रशंसक उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। दीपिका जहां लाल बनारसी दुपट्टे में लिपटी थीं और उनके माथे पर सिंदूर, हाथ में मेहंदी और पारंपरिक लाल 'चूड़ा' था, वहीं रणवीर कुर्ता-पाजामा के साथ गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट में दिखे। रणवीर कार से उतरते वक्त अपने हाथों से दीपिका को संभाल रहे थे, दोनों ने काले रंग के सनग्लास पहन रखे थे।एयरपोर्ट से निकलकर दीपिका को रणवीर सिंह सीधे ही अपने पापा के घर ले गए । वहां पहुंचकर दीपिका घर प्रवेश किया गया ।
आपको बताते जाए कि बाजीराव-मस्तानी की शाही शादी का समारोह इटली के लेक कोमो में 14- 15 नवंबर को आयोजित हुई है। इस शादी को दोनों कलाकारों ने काफी निजी रखा है। आनंद कारज की रस्म के दौरान दीपिका बहुत इमोशनल होने के सामाचार मिले हैं। आनंद कारज के समय हर्षदीप कौर जब गुरबाणी एक ओंकार की लाइव परफॉर्मेंस देने के दौरान दीपिका काफी इमोशनल हो गईं थी। वो खुद को संभाल रही थीं लेकिन जब आखिरी फेरे में दीपिका पिता प्रकाश पादुकोण से मिली तो खुद को रोने से नहीं रोक पाई।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'
राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम