BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सोनाक्षी ने कहा, इस साल हेलन आंटी का यह दूसरा गाना होगा

सोनाक्षी ने कहा, इस साल हेलन आंटी का यह दूसरा गाना होगामुंबई। आगामी फिल्म कलंक की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अभिषेक बर्मन द्वारा निर्देशित फिल्म अद्भुत फिल्म होगी। सोनाक्षी ने मंगलवार को यस बैंक के फुटबॉल लेजेंड्स कप लॉन्च के मौके पर संवाददाताओं से यह बात कही। फिल्म के बारे में सोनाक्षी ने कहा, फिल्म की शूटिंग का अनुभव शानदार रहा। मुझे लगता है कि यह अद्भुत फिल्म होगी। मैं इसमें अलग तरह का किरदार निभा रही हूं। 

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि दर्शकों ने कलाकारों को उनकी पिछली फिल्मों में ऐसी भूमिका निभाते हुए नहीं देखा होगा इसलिए यह बहुत दिलचस्प होगी। सोनाक्षी वर्ष 1977 की फिल्म इनकार का मशहूर गीत मुगड़ा को रीक्रिएट वर्जन पर थिरकती नजर आएंगी। यह गाना हेलन और अमजद खान पर फिल्माया गया था। 

सोनाक्षी ने कहा, मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं, इस साल हेलन आंटी का यह दूसरा गाना होगा, क्योंकि इससे पहले हैप्पी फिर जाएगी के लिए मैं चिन-चिन चूू कर चुकी हैं। मी टू मूवमेंट पर सोनाक्षी ने कहा, क्या आप यह पूछ रहे हैं कि अगर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हो तो क्या उन्हें आवाज उठानी चाहिए? तो हां, बेशक उन्हें आवाज उठानी चाहिए और जो भी पुरुष इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।

 

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More