BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रणवीर ने पहनाई अंगुठी, शादी के जश्न में दुल्हन बनी दीपिका की फोटो हुई वायरल

रणवीर ने पहनाई अंगुठी, शादी के जश्न में दुल्हन बनी दीपिका की फोटो हुई वायरलमुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। वेन्यू से लेकर मेन्यू तक तैयार है। दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में इटली के लेक कोमो में शुरू हो चुकी हैं। ये शादी 14-15 नवंबर को होगी, उससे पहले मेहंदी और संगीत की रस्म पूरी होगी। मेहंदी की रस्म की तैयारियों की फोटो सामने आ गई हैं। 

वहीं सोशल मीडिया पर दीपिका की वेडिंग सेरेमनी से पहले अब उनकी एक फोटो देखने को मिली है जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आ रही हैं। फोटो में दीपिका ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दे रही हैं। वैसे तो ये दीपिका की कोई पुरानी तस्वीर मालूम हो रही है लेकिन इंटरनेट पर अब ये तेजी से वायरल हो रही है।

 

रीति रिवाज से अंगूठी पहनाकर की सगाई... 

वहीं दूसरी और स्पॉटबॉय की रिपोर्ट की मानें तो 12 नवंबर को फूल मुद्दी की रस्म हो गई है। इस रस्म को कोंकणी रीति रिवाज में सगाई कहते हैं। इस रस्म के तहत बेटी के पिता होने वाले दामाद और उसके परविार का स्वागत करते हैं। इसके बाद पैर धोकर नारियल भेंट करते हैं। रिपोर्ट का दावा है कि इस रस्म के बाद दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। बता दें कि पद्मावत फिल्म की रानी पद्मावती दीपिका पादुकोण और अलाउद्दीन खिलजी रणवीर सिंह की शादी 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज और 15 नवंबर सिंधी रिवाज से पूरी होगी। इस शादी के लिए दोनों सितारों के परिवार और करीबी दोस्त इटली पहुंच चुके हैं। रणवीर और दीपिका अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने इस समारोह में केवल 30 मेहमानों को आमंत्रित किया है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More