मथुरा,11 सितम्बर: अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा द्वारा किसान गरीब मजदूर एकता समिति, महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति उत्तर प्रदेश के संयुक्त नेतृत्व में, छह दिवसीय जन समस्या, जन जागरण अभियान यात्रा के पांचवे दिन प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों, लूट, हत्याओं, निजीकरण, बेरोजगारी, महंगाई, शोषण के विरोध में खुला मांग पत्र प्रस्तूत किया। मांग पत्र में तालाबंदी के दौरान 5 माह का बिजली बिल माफ हो। तालाबंदी के दौरान बंद स्कूलों की 5 माह की फीस माफ हो। प्रदेश में प्रदेश भर में स्मार्ट मीटरों द्वारा खुली लूट तत्काल बंद हो। निजी करण पर तत्काल रोक लगाई जाए।
Read More