BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ब्रज के पारंपरिक लोकगीतों केे साथ दीनदयाल जन्मोत्सव मेलेेे का समापन

मथुुरा। ब्रज के पारंपरिक लोक गीतों के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मदिन की नौबत बधाइयों के साथ तीन दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव मेला का समापन हो गया। ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।


पारम्परिक महिला ब्रज लोकगीत का शुभारंभ रीना सिंह द्वारा गणेश वंदना के साथ हुआ। ब्रज लोक गायिका आभा द्विवेदी ने मनाओ जयंती अपने ब्रज धरोहर की गीत के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन का वृतान्त प्रस्तुत कर सभी को ताली बजाने मजबूर कर दिया तो ब्रज भाषा लोकगीत की प्रसिद्ध गायिका माधुरी शर्मा ने बांके बिहारी को समर्पित गीत अरे बांके बिहारी कि बांकी मरोड़ चित्त लीनों है चोर को सभी ने सराहा। पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर, दीनदयाल की शिक्षकाओं प्रमिला एवं टीम ने याद कर लेओ, दुलार कर लेओ की प्रस्तुति दी। सीमा कौशिक एवं रीना सिंह आदि बहनों ने ब्रज के पारम्परिक लोक गीतों की प्रस्तुतियां कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि रेणुका डंक संरक्षक मातृ मंडल सेवा भारती ब्रज प्रान्त ने कहा कि पंडित जी का जीवन प्रेरणा स्रोत रहा है। हम उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि बिलुप्त होती को ब्रज की संस्कृति को  बचायें और आगे बढ़ाएं।
      इस अवसर पर मातृ मंडल सेवा भारती और महोत्सव समिति की ओर से गायिकाओं को स्मृति चिन्ह, पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्व० अनार देवी की स्मृति में सिलाई केंद्र संचालन के लिए लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का दीनदयाल धाम के फेसबुक पेज लाइव के माध्यम से सीधा प्रसारण किया हुआ।
     इससे पूर्व स्मृति महोत्सव समिति एवं मातृ सेवा मंडल भारती, ब्रज प्रान्त के पदाधिकारियों द्वारा पं० दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट पर पुष्पार्चन एवं  दीप प्रज्जलित किया गया।
     इस अवसर पर निदेशक सोनपाल, विभाग प्रचारक गोविंद, महामंत्री डॉ. कमल कौशिक, मनीष गुप्ता, प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा, भजन गायक पं. मनीष शर्मा, अनिता दुबे, शारदा चैहान, कमलेश चैहान, दीप्ति, पविता सिंह, अंजना शर्मा, साधना कौशिक, रुचि चैधरी, निष्ठा सारस्वत, प्रतिभा एवं सुप्रिया जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निर्मला सिंह ने एवं संचालन रूबी सिंह ने किया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। ऑनलाइन प्रतियोगिता का उदघाटन निदेशक सोनपाल, प्रतियोगिता संयोजक गोपीनाथ एवं हरेन्द्र सारस्वत प्रधानाचार्य पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर, दीनदयाल धाम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलित कर किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More