देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी ही नस्ते की दुकान के सामने खडे परिवार को जेनर्म की अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। हादसे में तीन लोग घायल हो गये जबकि एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इलाज में लपरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा काटा। इससे पहले हादसे के बाद सडक पर जाम लगा दिया, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पडी।
प्रतक्षदर्शियों ने कहना था कि बस में तेज आवाज में गाने बज रहे थे और चालक बस को बेहद तेज गति से दौडा रहा था। घयलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
हादसा बरसाना से करीब दो किलोमीटर दूर गोवर्धन रोड हथिया चैराहे पर हुआ। बताया गया है कि हथिया निवासी श्रीराम (65) पुत्र खूबी राम अपने परिवार के साथ हथिया चैराहे पर सड़क किनारे खड़े थे। श्रीराम के दो पुत्र व एक पुत्री थी। बस की टक्कर से कृष्ण (14) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसाना पर दम तोड़ दिया। नरेश (26) पुत्र व बेटी हरवती (20) व पिता गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों ने सीएससी के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने गोवर्धन बरसाना मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसकी सूचना पर गोवर्धन थाना प्रभारी लोकेश भाटी व नायब तहसीलदार विजय मेघश्याम पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों को समझाया।













Related Items
भारत ने इंग्लैंड को 347 रन से रौंदा, महिला टेस्ट में अब तक के सबसे बड़े रन अंतर से जीत दर्ज की
अग्रवाल क्लब परिवार धूमधाम से मनाया दीपोत्सव
आयुष्मान कार्ड प्रत्येक गांव के प्रत्येक पात्र परिवार को मिलेगा