सुलतानपुर । तंत्र मंत्र के चक्कर में एक नव दम्पत्ति ने मौत को गले लगा लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि पहले पति ने पत्नी का गला काट कर हत्या की फिर खुद को और पत्नी पर केरोसिन डालकर जला लिया। मन को विचलित कर देने वाली इस ह्रदयविदारक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। दरअसल ये मामला है गोसांईगंज थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव का। जहां उमानाथ प्रजापति मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उमानाथ के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। उमानाथ ने बड़े पुत्र धीरज की शादी पिछले साल 16 अप्रैल को इसी थानाक्षेत्र के मधुवन की रहने वाली किरन के साथ की थी। पूजा पाठ में यकीन रखने वाले धीरज की जिन्दगी पत्नी के साथ ठीक ठाक चल रही थी कि अचानक आज ये हादसा हो गया। उमानाथ की माने तो धीरज अपनी पत्नी और छोटे भाई नीरज के साथ कल यानि शनिवार को पौराणिक स्थल बिजेथुआ महावीरन में हनुमान जी के दर्शन करने के लिये गया हुआ था। वापस लौटते समय छोटा भाई वहीं रिश्तेदारी में रुक गया और धीरज पति पत्नी वापस घर आ गये। रोज की तरह रात में खाना खाकर उमानाथ घर से बाहर ट्यूबेल पर सोने चला गया। घर में केवन उमानाथ के बूढे माता पिता, दो छोटी बेटियां और धीरज पति पत्नी ही थे। देर रात कुछ लोगों ने इस दर्दनाक घटना की जानकारी दी तो उमानाथ के होश उड़ गये । घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। जो जहां था वहीं से उमानाथ के घर की ओर दौड़ पड़ा। ग्राम प्रधान राजमणि मिश्रा की माने तो घटना स्थल पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है , जिसके आधार पर इस घटना के पीछे तंत्र मंत्र की बात कही जा रही है। वहीं मौके का मुवायना करने पहुंचे जहसिंहपुर तहसील के नायब तहसीलदार शिवनाथ सिंह भी इस घटना को तंत्र मंत्र से जोड़कर देख रहे हैं। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












