BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली में विदेशी महिला से गैंगरेप, पूर्व प्रेमी निकला आरोपी

दिल्ली में विदेशी महिला से गैंगरेप, पूर्व प्रेमी निकला आरोपीनई दिल्ली। देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला दक्षिण दिल्ली के मसूदपुर इलाके का है, जहां उज्बेकिस्तान की 36-वर्षीय एक महिला से उसके पूर्व प्रेमी और उसके दोस्तों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की। घटना 10 मार्च देर रात की बताई जा रही है। लेकिन, डर के कारण महिला ने थाने में मामला दर्ज नहीं करवाया। 

 

परिचित की सलाह पर बुधवार को महिला थाने पहुंची और पूर्व प्रेमी सहित उसके दोस्तों पर रेप का केस दर्ज करवाया। थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने महिला की बेदर्दी से पिटाई की और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने आरोपियों की पहचान कर ली है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह किराए के मकान में पिछले छह महीने से रह रही है। उसने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी पिछले चार सालों से उसका प्रेमी था। महिला के अनुसार दो सप्ताह पहले उसका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद उसने फोन पर धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी जारी है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More