देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को पांच लोगों ने एक महिला से दुष्कर्म किया, जिसमें से एक महिला का परिचित भी था। महिला ने बचने के लिए पहली मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि यह घटना 5.30 बजे सुबह पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में हुई। उन्होंने कहा, महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उससे फ्लैट में पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। एक आरोपी ने अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। आरोपियों ने नग्न अवस्था में पीड़िता को बाथरूम में बंद कर दिया। जान बचाने के लिए पीड़िता किसी तरह पहली मंजिल से नीचे कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला ने कहा कि फ्लैट में वह दोस्त के साथ आई थी, जो आरोपियों में शामिल था। पीडि़ता ने बताया, आरोपी बाद में अपने चार दोस्तों के साथ शामिल हो गया और उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया और पहली मंजिल की बालकनी से कूद कर भागने की कोशिश की। यादव ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने पांडवनगर पुलिस स्टेशन में फोन किया था कि एक इमारत की पहली मंजिल से कूद कर एक महिला घायल हो गई है। पीडि़ता को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके पैर में मामूली चोटे आईं थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक नोएडा में कॉल सेंटर में काम करता है और दूसरा एक निजी फर्म में। हालांकि, यादव ने कहा कि पुलिस पीडि़ता के बयान को सत्यापित करने की कोशिश कर रही है जो पहली नजर में विरोधाभाषी पाया गया है और यह भी पाया गया कि महिला कुछ अनैतिक गतिविधियों में भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर