BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रदर्शन, रोड जाम

हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रदर्शन, रोड जामकैथल। चार दिन पूर्व जिला कैथल के गाँव पाड़ला में युवक की निर्मम हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्लोवाली गांव के लोगों ने कैथल-खनौरी मार्ग पर जाम लगा दिया। गुस्साएं ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष प्रकट करते हुए सभी आरोपियों को पकडऩे की मांग की। 

 

प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं भी भारी संख्या में उपस्थित थीं। करीब तीन घंटे तक लगे इस जाम में दर्जनों वाहन चालक व सैकड़ों यात्री फंसे रहे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते सतपाल दिल्लोवाली व पूर्व सरपंच मंगतराम ने कहा कि छात्र प्रदीप की हत्या को चार दिन बीत गए लेकिन पुलिस ने अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे परिजनों व ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि जिन दिन युवक की हत्या हुई और इसके बाद गुस्साए युवाओं ने अस्पताल के आगे जाम लगाया था तो पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे सड़क से उठ जाए हम किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे। पुलिस ने उनको उस समय 15 व्यक्तियों की लिस्ट दी थी जो लोग हत्या में शामिल थे। पुलिस के आश्वासन के बाद ही उन्होंने खोला था लेकिन अब पुलिस उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती वे सड़क से उठने वाले नहीं है। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि हत्या करने वाले लोगों ने उन पर रेप का झूठा केस दर्ज करवाया है। उन्होंने अपना बचाव करने के लिए ऐसा किया है लेकिन यह सरासर गलत है। इसके बाद जाम की सूचना पाकर प्रशासनिक अमला रोड जाम करने वाले लोगों के बीच पहुंचा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। मौके पर उप पुलिस अधीक्षक सुल्तान सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत करके रोड जाम खुलवाने बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस इस युवक की हत्या मामले बड़ी गम्भीरता से जाँच कर रही है और कई आरोपियों गिरफ्तार करके पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ग्रामीणों विश्वास दिलाया है कि उनकी पूरी तरह से मदद लेकर शेष आरोपियों भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More