BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मकान मालिक ने किराएदार महिला से दुष्कर्म किया

मकान मालिक ने किराएदार महिला से दुष्कर्म कियालुधियाना । जसवंत नगर इलाके में एक मकान मालिक ने किरायेदार महिला के साथ उसके बच्चों के सामने ही दुष्कर्म कर डाला। शर्मनाक करतूत के बाद आरोपी ओमप्रकाश महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना सलेमटाबरी की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला बताया कि वह ओमप्रकाश के यहां किराये पर रहती है। उसका पति सब्जी की रेहड़ी लगाता है। उनके तीन बच्चे एक पांच साल, एक तीन साल और एक डेढ़ साल का है। वीरवार सुबह पति रेहड़ी लेकर निकल गया, जबकि बच्चे घर पर ही थे। इस दौरान आरोपी जबरदस्ती उनके कमरे में घुस आया। तब बच्चे भी कमरे में ही थे।

आरोपी ने बच्चों के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घबराई महिला ने दिन में पति को फोन नहीं किया, लेकिन जब रात को वह घर आया तो सारी बात बताई।

इसके बाद पति पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पर पर्चा दर्ज किया। थाना प्रभारी मोहम्मद जमील ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है। केस की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More