BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

डकैती की योजना बनाते हुए चार बदमाश गिरफ्तार

डकैती की योजना बनाते हुए चार बदमाश गिरफ्तारकोटा । शहर की आरके पुरम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को धरदबोचा है। ये सभी बदमाश ईलाके के एक जैन मंदिर पर डकैती की योजना बना रहे थे। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल तीन जिंदा कारतूस तलवार चाकू बरामद किए है। साथ ही आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की है। बताया जा रहा है की रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने ईलाके में कार को खड़ी देखी जिसके अन्दर कुछ लोग बैठे थे। जिसके बाद पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं दिया। वहीं पुलिस सभी लोगों को थाने लेकर आई । पुलिस का कहना है कि जिस समय आरोपी डकैती की योजना बना रहे थे तब एक ओर व्यक्ति भी था लेकिन पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जैन मंदिर में डकैती की पूरी योजना बना ली थी। लेकिन पुलिस ने समय रहते सभी बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं पुलिस को सभी आरोपियों के बारे में एक और शिकायत मिली है जिसमें सभी आरोपितों ने एक महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र उर्फ लाला सहित विजय सिंह ,रघु राठौड, इरफान को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More