BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ऊर्जा मंत्री ने की पंचकोसी परिक्रमा

मथुरा। सूबे के ऊर्जामंत्री श्री कांत शर्मा का कहना है कि योगी सरकार धार्मिक नगरी के सर्वांगीण विकास को कटिबद्ध है। यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पुरातन ब्रज और वृन्दावन की अनुभूति हो इसके लिये सरकार तमाम विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाने जा रही है। इतना ही नही नगर की पंचकोसी परिक्रमा को भी हरितिमा युक्त पुरातन स्वरूप प्रदान किया जायेगा।

श्री शर्मा ने बताया कि सरकार 2021 में होने वाले कुंभमेला बैठक को भी भव्यरूप देने के लिये प्रयत्नशील है। रविवार को ऊर्जामंत्री नगर के दौरे पर थे। जहाँ उन्होंने विकासकार्यो का जायजा लिया।

ई रिक्शा में बैठकर नगर की पंचकोसी परिक्रमा का निरीक्षण करने के साथ ही केशीघाट से मोक्षधाम तक नाव से यमुना भृमण कर साथ चल रहे अधिकारियों से यमुना प्रदूषण नियंत्रण की हालिया स्थिति जानी।

परिक्रमा मार्ग के निरीक्षण के उपरांत टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ  विकासकार्यो पर चर्चा कर पत्रकारों से रूबरू होते हुए श्री शर्मा ने बताया कि योगी सरकार का मंसूबा धार्मिक नगरी को नाम के अनुरूप हरितिमायुक्त पुरातन स्वरूप देना है।

शहर में प्रो पुअर योजना के अंतर्गत विभिन्न विकासकार्य कराए जा रहे है। जिसके जल्द ही सुखद परिणाम सामने आयेंगे। हाथरस मामले पर उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार पहले दिन से ही पूरे मामले पर गम्भीरता व संवेदनशीलता बरतते हुए निष्पक्ष कार्यवाही कर रही है। सरकार की प्राथमिकता अपराधी को जेल भेजने व निर्दोषों को गलत न फंसाने की रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More