देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। डैम्पीयर नगर स्थित गोल पार्क में महाराज सूरजमल की प्रतिमा लगाये जाने और प्रशासन द्वारा उसे हटा देने के बाद मामला शांत होने की बजाय तूल पकडता जा रहा है। इस मामले में नया मोड उस समय आया जब ब्राह्मण समाज ने भी पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित किये जाने की मांग कर दी। जाट समाज अभी भी पार्क में महाराज सूरजमल की प्रतिमा स्थापित किये जाने की मांग को लेकर अडा हुआ है।
रविवार को डैम्पीयर नगर स्थित किसान भवन मंे हुई पंचायत में निर्णय लिया गया कि सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल एक बार फिर जिलाधिकारी से मिलकर मामले में तीन दिन के अंदर फैसला लेने का अनुरोध करेगा। इस अवधि में अगर प्रशासन किसी तरह की कोई ठोस पहल नहीं करता है तो फिर जाट समाज अपनी तरह से प्रतिमा स्थापित करेगा।
जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच पी सिंह परिहार ने कहाकि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अलावा आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा और भगवान परशुराम का मंदिर तीनों के लिये प्रशासन से मांग करने को महाराजा सूरजमल स्मारक सुधार समिति के बैनर तले सर्वसमाज का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सुबह डीएम से मुलाकात करेगा। समिति के अध्यक्ष व किसान नेता रामबाबू कटैलिया ने इस प्रकरण में बीते सप्ताह हुई राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भगवान परशुराम और महाराजा सूरजमल को जातियों में बांटने अथवा जाती विशेष का बताने पर घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान परशुराम के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेककर समाज मे वैमनस्यता पैदा करना चाहते हैं वो समाज के सबसे बड़े दुश्मन हैं। महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का विरोध करने वाले समाज के दुश्मन हैं। इस अवसर पर ठाकुर कुशलपाल सिंह, ठाकुर तेजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह सिकरवार, चै. धर्म सिंह, जगदीश नौहवार, जगदीश कौशिक राष्ट्रीय महासचिव ब्राह्मण सभा, महेंद्र चैधरी, डॉ जय कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह एड. राम रसपाल पुनिया जिलाध्यक्ष लोकदल, चै. विजय आर्य पूर्व अध्यक्ष कॉपरेटिव सुरेश भगत, सदस्य जिला पंचायत, आलोक सिंह एड., तिलक वीर सिंह पार्षद, राजवीर सिंह पार्षद, मानवेन्द्र पांडव, दलवीर सिंह विद्रोही, नरेंद्र सिंह, धर्मवीर प्रधान, बुद्धा सिंह प्रधान किसान नेता, प्रदीप चैधरी समाजवादी नेता, ठाकुर शैलेंद्र सिंह राकेश ठेनुआ पार्षद, एमएलसी प्रतिनिधि, सौरभ चैधरी सुनील चैधरी, राजवीर चैधरी पार्षद, केके सिंह वरिष्ठ टीटी, गजेंद्र सिंह, हितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।













Related Items
शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग
घर और समाज के संघर्षों से जूझते एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की कहानी
समाज का एक कड़वा सच