BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सीएचसी पर चिकित्सक एवं पैरामेडीकल स्टाफ मुस्तैदी से कार्य करें

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में सभी मजिस्टेªट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का इंतजाम कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में वार्डवार आवश्यक वस्तुओं को भेजने की योजना तैयार की जाये। व्यापारियों से पूर्व में बात करके सभी सामान एवं पशुओं का चारा तथा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाये रखने के लिए प्रत्येक छोटी-छोटी बात पर गहन अद्ययन कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि धर्मगुरूओं से भी वार्ता कर ली जाये कि वह धार्मिक स्थलों पर भीड़ एकत्रित न होने दें तथा लोगों से भी अपील करें कि वह 05 से अधिक संख्या में एक स्थान पर एकत्रित न हो।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस तथा सीएचसी के डाॅक्टर मिलकर एक टीम का गठन करें, जो ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को होने वाली परेशानी एवं आपात स्थिति में लोगों को सही इलाज उपलब्ध करा सकें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने आपकों सुरक्षित रखना है, इसलिए सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं बार-बार साबुन से अपने हाथों को साफ करते रहें।
श्री मिश्र ने बताया कि फरह में डाॅक्टर रामवीर सिंह मो-8445472451, चैमुहां में मुनेन्द्र सिंह मो-8954004400, छाता में अमित कश्यप् मो-7452036010, बरसाना में गीरेन्द्र मो-9456174265, बल्देव में सिसौंदिया मो-8755164799, सोनई में अनुज चैधरी मो-8534876807, मांट में विकास जैन मो-9568092739, नौहझील में अरविन्द मो-9012958790, गोवर्धन में रूपेन्द्र सिंह मो-9286500574, राल में विमल उपाध्याय मो-9027459761 आदि लोग अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी से कार्य करेंगे, यदि किसी को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो उपरोक्त डाॅक्टरों के मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकता है।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक यातायात डा0 बृजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार मीणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 शेर सिंह, उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More