एक सस्ता और आसान सा दिखने वाला चना हमारे सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। काले चने भिगोये हुए, भुने हुए, अंकुरित हों या इसकी सब्जी बनाई हो, यह हर तरीके से सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। काले चने में कई सारे पोषक तत्व जैसे की विटामिन ए, बी, सी डी, कैल्शियम, फास्फोरस, फाइबर, आयरन, आदि पाया जाता है। यदि आप रात भर भिगोये हुए 2 मुठ्ठी चेने रोजाना खाते हैं तो इसे आपकी सेहत अच्छी होती है।नर्जी चाहिए, तो रातभर भिगोए हुए या अंकुरित चने में हल्का सा नमक, नींबू, अदरक के टुकडे और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं, बहुत फायदेमंद होता है। काले चेन में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जिससे वजन के कम होने में मदद मिलती है। साथ ही इसे खाने से पेट भरा-भरा महसूस होता है, जिससे खाने की ललक कम होती है और हम ओवरईटिंग से बच जाते हैं। चना आपके पेट के लिए मुफिद होता है और जिन लोगों को अकसर कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें तो इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें ढेर सारा फाइबर मौजूद होता है जो पेट को साफ करने में मददगार है। काला चना शरीर की गंदगी को पूरी तरह से बाहर भी निकालता है।साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












