BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को राज भवन में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। चर्चा का विषय था, राष्ट्रीय राजधानी में साइबर अपराध नियंत्रण और जागरूकता पर दिल्ली पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं? साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि हर हाल में दिल्लीवासियों को साइबर अपराध से बचाने के लिए निकट भविष्य में और क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं।  

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के राजघाट पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही है। इस सत्याग्रह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और एके एंटनी समेत पार्टी कई बड़े नेता मौजूद हैँ। सोनिया, मनमोहन, राहुल ने धरने के दौरान CAA के खिलाफ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। पहले यह धरना रविवार को होने वाला था लेकिन पार्टी ने बाद में इसे 23 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय किया। धरने से पहले राहुल गांधी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह इस धरने में शामिल हों। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि देश के छात्र और युवा, यह काफी नहीं आप यह महसूस करें कि आप भारतीय हैं। इस बुरे समय में आपको यह दिखाने की जरूरत है कि आप भारतीय हैं। आप इस बात की इजाजत न दें कि किसी भारतीय को नफरत के जरिए बर्बाद किया जाए। मोदी द्वारा फैलाई गई नफरत के खिलाफ आज 3 बजे हमारे साथ राजघाट पर धरने में शामिल होने के लिए आइए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर लोगों से अपील की और इस सत्याग्रह में शामिल होने की बात कही। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि ये देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख़्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है, संविधान हमारी शक्ति है, देश को फूट डालो और राज करो की राजनीति से बचाना है। आइए आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।  साभार-khaskhabar.com

Read More

मियामी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में कंजर्वेटिव यूथ कन्वेंशन में युवाओं से कहा कि अनुचित महाभियोग प्रक्रिया ने उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा किया है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और यहां तक कि अपनी पार्टी के सदस्यों को भी निशाने पर लिया।  

Read More

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने दिल्ली के राजघाट में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के अलावा सोमवार को कुछ राज्यों में शांति मार्च करने की योजना बनाई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को विरोध प्रदर्शन से पहले युवाओं के नाम एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पर प्रहार किया कि मोदी व शाह ने आपका भविष्य बर्बाद कर दिया है।  

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में CAA पर विरोध प्रदर्शन के कारण आज कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। उन्हें अब खोल दिया गया है। दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश के कई शहरों में CAA के खिलाफ विरोध ने हिंसक रूप ले लिया है। राजधानी लखनऊ के अलावा संभल में भी प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों, मीडिया वाहनों, प्राइवेट वाहनों में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट की सुविधा को बंद कर दिया गया है। लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान 16 पुलिसकर्मी घायल हाे गए हैं। एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई हैं।  

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी व निजी स्कूलों को कल 20 दिसंबर को स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मानित किया जाएगा, इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों तथा नकल रोकने में अहम भूमिका निभाने वाले अध्यापकों को भी भिवानी में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सम्मानित करेंगे।  

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि झूठ के झाड़ से सच के पहाड़ को नहीं छुपाया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए और एनआरसी को लेकर झूठी कहानियां गढ़ी जा रही हैं। नकवी ने यहां आयोजित मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन एवं केंद्रीय वक्फ कौंसिल की संयुक्त बैठक में कहा, नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर बेबुनियाद और झूठी कहानियां गढ़ी जा रहीं हैं, अफवाह से अमन को अगवा करने की कोशिश हो रही है। नकवी ने कहा, मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन, केंद्रीय वक्फ काउंसिल के सदस्य देशभर में शैक्षिक संस्थानों, धार्मिक प्रतिनिधियों, गैर-सरकारी संगठनों, आम लोगों से संपर्क-संवाद कर समाज के बड़े वर्ग में पैदा की जा रही सियासी साजिश से भरपूर गलतफहमी को दूर कर सच्चाई की ताकत से झूठ और दुष्प्रचार को बेनकाब करने का अभियान शुरू करेंगे। नकवी ने आगाह किया कि हमें पूरी तरह से होशियार रहना चाहिए ऐसी साजिशों से, जो समाज के सौहाद्र्र के ताने-बाने को अपने सियासी फायदे के लिए तार-तार करने पर उतारू हैं। एनआरसी के नाम पर अनार्की इसी का जीता-जागता प्रमाण है। नकवी ने याद दिलाया कि 1951 से असम में चल रही एनआरसी प्रक्रिया सिर्फ असम तक सीमित है, देश के किसी भी हिस्से में यह लागू नहीं है। एनआरसी को मुसलमानों की नागरिकता से जोडऩा सफेद झूठ ही नहीं, भ्रम एवं भय का भूत खड़ा करने की कोशिश है। नकवी ने कहा कि मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन, केंद्रीय वक्फ काउंसिल के सदस्य आम लोगों के बीच जाएंगे और नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर कुछ लोगों द्वारा जो दुष्प्रचार, फेक फैब्रिकेटेड फसाना चलाया जा रहा है उसे बेनकाब करेंगे। लोगों को यह समझाएंगे कि नागरिकता कानून से किसी भी भारतीय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है, हर भारतीय नागरिक की नागरिकता सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि झूठ के पैर नहीं होते, वह औंधे मुंह गिरता है, जो लोग सत्यमेव जयते की जगह झूठमेव जयते के सिद्धांत के साथ अमन को अफवाह से अगवा करने की कोशिश कर रहे हैं वे नाकाम होंगे और सत्यमेव जयते ही झूठमेव जयते की साजिशी सियासत को पटखनी देगा। नकवी ने कहा कि हमें दुष्प्रचार के दानवों से होशियार रहना चाहिए। सिटीजनशिप एक्ट, नागरिकता देने के लिए है, छीनने के लिए नहीं। हिंदुस्तान में अल्पसंख्यक तरक्की के बराबर के हिस्सेदार-भागीदार हैं। एनआरसी और नागरिकता बिल को जोडक़र देश को गुमराह करने की साजिश को परास्त करना है। 1951 में असम में शुरू एनआरसी प्रक्रिया मात्र असम तक सीमित है, जो अभी खत्म नहीं हुई है। लिस्ट में जिनका नाम नहीं आया है, वे ट्रिब्यूनल और उसके बाद अदालतों में अपील कर सकते हैं। सरकार भी उनकी मदद कर रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ छात्राएं सामने आईं। विश्वविद्यालय के गेट नंबर 7 के बाहर इन छात्राओं ने कई दिनों से चले आ रहे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इनमें से कई छात्राओं की उम्र महज 10 से 12 साल के बीच थी। प्रदर्शनकारी छात्राओं में जामिया विश्वविद्यालय के अलावा जामिया स्कूल की छात्राएं भी शामिल रहीं। शुक्रवार को जब अधिकांश प्रदर्शनकारी जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में थे तब सीएए विरोधी प्रदर्शन की जिम्मेदारी जामिया की छात्राओं ने संभाली। मौलाना अब्दुल कलाम आजाद गेट के बाहर करीब 50 छात्राएं धरने पर बैठ गईं। वहीं जुमे की नमाज समाप्त होने के बाद सैकड़ों की तादात में बाटला हाउस, जामिया नगर, जाकिर नगर व आसपास के स्थानीय लोग जामिया कैंपस के बाहर जमा हो गए। जुमे की नमाज के बाद बड़े-बड़े गुटों में अधिकांश लोग सीधे जामिया विश्वविद्यालय के गेट नंबर 7 के बाहर एकत्र हुए। अपराह्न् तीन बजे तक यहां बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारी पहुंच चुके थे। उधर, जामिया मिलिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने छात्रों से अफवाहों से दूर रहने व भ्रमित करने वाली खबरों के खिलाफ एकजुट रहने का अनुरोध किया है। छात्रों को लिखे अपने पत्र में, कुलपति नजमा अख्तर ने छात्रों को आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय उनके साथ है और उनकी मांगों पर भी गौर किया जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस के प्रवेश को अनधिकृत और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कुलपति द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि पुलिस और मंत्रालय के पास इस संबंध में शिकायतें दर्ज की गई हैं। सभी को आश्वासन दिया जाता है कि उन्हें न्याय मिलेगा। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन से जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय पिछले सप्ताह से चर्चा में है। हिंसक प्रदर्शन के बीच रविवार को पुलिस विश्वविद्यालय परिसर में घुसी और कथित तौर पर छात्रों के साथ मारपीट की थी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध यूपी के कई शहरों में प्रदर्शन हिंसक रूप धारण कर चुका है। खबरों के मुताबिक, फिरोजाबाद में दोपहर दो बजे के आसपास जामा मस्जिद से नमाज अदा कर लोग जुलूस के रूप में नालबंद पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।

Read More

नई दिल्ली। जामिया हिंसा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दिया है। उनसे पूरे मामले में हलफनामा मांगा गया है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस सी हरिशंकर ने विभिन्न जनहित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस और जीएनसीटीडी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। फिलहाल, कोर्ट ने छात्रों के पक्ष में कोई भी आदेश जारी करने से मना कर दिया है। अगली सुनवाई 4 फरवरी को होगी। कोर्ट ने छात्रों को गिरफ्तारी से अंतरिम छूट देने से इनकार किया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया कि वे दिल्ली को जलने से रोकने के लिए लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में बताएं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में दोपहर तीन बजे एक साथ तीनों दलों को आना चाहिए। तिवारी ने ट्वीट किया, आइए अपनी दिल्ली को जलने से बचाएं। राजनीति से ऊपर उठकर मुस्लिम समाज के संशय और भ्रम मिटाने के लिए साथ आएं। मैं श्री सुभाष चोपड़ा जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को कल दोपहर तीन बजे सेंट्रल पार्क सीपी में मेरे साथ सीएए को समझने के लिए आमंत्रित करता हूं। दिल्ली में अधिनियम के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं और अभी भी लोग इस कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएए को लेकर केजरीवाल ने कहा... नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है और न ही इसकी वर्तमान में कोई आवश्यकता है। केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि इस कानून से कुछ भी हासिल नहीं होगा। मैं केंद्र से आग्रह करता हूं कि फिलहाल इस कानून की कोई जरूरत नहीं है। युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराना ही प्रमुखता होनी चाहिए। कानून को लेकर राजधानी में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश को कानून और व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। केजरीवाल ने आगे कहा, लोगों में डर है, सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू, सिख और क्रिश्चियन भी डरे हुए हैं। लोग डरे हुए हैं कि वे अपनी नागरिकता कैसे साबित करेंगे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को गुरुग्राम-दिल्ली मार्ग प्रभावित होने को लेकर लोगों को सतर्क किया है। ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है कि सड़क पर बैरीकेड लगाकर जांच किए जाने के कारण इन मार्गो पर यातायात धीमी हो सकती है। हीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को गुरुवार को कालिंदी कुंज से यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। ट्वीट में यह भी कहा गया है कि मथुरा रोड से कालिंदी कुंज मार्ग के बीच 'रोड नंबर 13 पर यातायात रोक दिया गया है। वहीं नोएडा से दिल्ली आ रहे लोगों से डीएनडी और अक्षरधाम मार्ग लेने के लिए कहा गया है। बीते कुछ दिनों से सीएए को लेकर जामिया नगर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में लाल किला के सामने गुरुवार को प्रस्तावित एक बड़ी रैली को रोकने के लिए पुलिस ने जामा मस्जिद से कश्मीरी गेट तक के इलाके को सील कर दिया। प्रदर्शनकारियों को लाल किले तक पहुंचने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए गए। पुलिस कर्मियों ने लोगों की तलाशी ली और उनसे इलाके में जाने की वजह पूछी और इसके बाद उन्हें सड़क और बाईलेन में जाने की अनुमति दी गई। कतारों में खड़े लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने इस कदम की आलोचना की और कुछ ने इसका मजाक बनाया। इलाके के एक व्यापारी ने कहा कि मंदिर की लाइन है भाई।" उसे बैरिकेड्स के जरिए पहुंचने में संघर्ष करना पड़ा। प्रदर्शनकारी जैसे दिखने वाला एक युवक अपने दोस्तों से कह रहा था, "चार्ट को फेंक दो, पहले हमें लेन में प्रवेश करने की जरूरत है, चार्ट को फिर से बनाया जा सकता है। इस बीच सुरक्षा बलों ने सड़क पर मार्च किया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More