BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नकवी ने मेरठ के सिटी SP के बयान पर जताई नाराजगी, की कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। मेरठ के सिटी एसपी के बयान पर अब भाजपा भी सख्त होने लगी है। एसपी के बयान की चौतरफा निंदा होते देख अब भाजपा नेता भी उसकी निंदा करने लगे हैं। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सिटी एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने मेरठ के सिटी एसपी के विवादास्पद बयान पर आईएएनएस से कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी ने ऐसा किया है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस बात की जांच होनी चाहिए। पुलिसकर्मियों का काम शांति बहाल करना होता है।

गौरतलब है कि मेरठ के सिटी एसपी अखिलेश नारायण सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने नागरिकता कानून के विरोध से निपटने के लिए सजा-ए-पाकिस्तान ढूंढ़ निकाली है। नकवी ने हालांकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उस बयान की भी निंदा की, जिसमें प्रियंका ने उप्र पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनका गला दबाने की कोशिश की गई। नकवी ने प्रियंका के आरोप को राजनीति से प्रेरित बताया है। गौरतलब है कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी इन दिनों देश भर में घूम-घूमकर नागरिकता कानून पर अल्पसंख्यकों में फैले भ्रम को दूर करने के अभियान में लगे हुए हैं। उनके इस अभियान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भी सहयोग कर रहा है।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More