देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन के दौरान रेलवे का कुल 80 करोड़ का नुकसान हुआ है। रेलवे बोर्ड चेयरमैनके चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ जो देशभर में विरोध उसमें रेलवे को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी। ये भरपाई उन्हीं से होगी, जो इस हिंसा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की जांच की जाएगी और फिर उनसे ही राशि वसूली जाएगी।
आपको बताते जाए कि देश के कई हिस्सों में CAA के खिलाफ जो विरोध प्रदर्शन हुआ, उसमें कुछ रेलवे स्टेशन में आग लगा दी गई थी, कुछ जगह रेलवे को रोका गया था और स्टेशन पर हुड़दंग मचाया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी यही फॉर्मूला अपनाया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया था कि जो लोग हिंसा में शामिल थे, उनसे ही तोड़फोड़ का पैसा वसूल किया जा रहा है। नागरिकता संशोधन एक्ट, नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजन के विरोध में जो हिंसा हुई, उसमें देशभर में करीब 25 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से अधिकतर मौत उत्तर प्रदेश में हुईं हैं, उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन को देखते हुए 31 जनवरी तक धारा 144 लगाई गई है।
साभार-khaskhabar.com












