BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CAA पर मचे बवाल को थामने आगे आया RSS, UP में आयोजित होंगी 6 रैलियां!

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अब राष्ट्रीय स्वसयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मोर्चा संभाल लिया है। संघ इस संदर्भ में अब भाजपा नेताओं को नया होमवर्क दे रहा है। संघ ने इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से की है। आरएसएस ने शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की एक बैठक मेरठ के संघ कार्यालय में बुलाई थी।

बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश से संघ के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में फैसला हुआ कि अल्पसंख्यक समाज में नागरिकता कानून के बारे में फैले भ्रम और भय को दूर किया जाए। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में छह रैलियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी सांसद और मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा निकालेंगे, जो एक से 15 जनवरी के बीच होंगी। सूत्रों ने बताया है कि बैठक में केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह, संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के अलावा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल मौजूद थे। संघ की प्रांतीय और विभागीय टीम के अलावा सभी आनुषांगिक संगठनों के लोग भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में दो सत्रों में आयोजित हुई।

बैठक में एक पत्रक सभी सदस्यों के बीच साझा किया गया, जिसमें एनआरसी और नागरिकता कानून के बीच का अंतर बताया गया है। सूत्र ने बताया कि इस पुस्तिका को प्रदेश भर में अल्पसंख्यक लोगों के बीच बांटा जाएगा। उल्लेखनीय है कि सीएए के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। देश के कई हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शनों में कई लोगों की जान जा चुकी है।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More