BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सैन फ्रांसिस्को। गूगल ने एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन्स पर अपनी वीडियो चैट सर्विस मीट टू जीमेल को लाने की घोषणा की है ताकि लोग बड़ी ही आसानी से अपने इन्बॉक्स से ही वीडियो मीटिंग्स में शामिल हो सकें। आने वाले हफ्तों में गूगल उपयोगकर्ता जल्द ही अपने फोन के जीमेल ऐप पर एक नए मीट टैब को देख पाएंगे, जहां वे गूगल कैलेंडर में आगामी निर्धारित मीटिंग्स पर गौर फरमा सकेंगे और सिर्फ एक बटन दबाने के साथ ही उनमें शामिल हो सकेंगे। मीट टैब में न्यू मीटिंग टैब को दबाकर तुरंत ही किसी मीटिंग को प्रारंभ किया जा सकता है, शेयर करने के लिए इसमें मीटिंग लिंक भी मिलेंगे और कैलेंडर में जाकर किसी मीटिंग को शेड्यूल भी किया जा सकता है। चूंकि वीडियो कॉलिंग आज हम सबकी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है, ऐसे में गूगल की तरफ से मीट को पिछले महीने सभी को मुफ्त में उपलब्ध कराया गया और साथ ही इसे जीमेल पर भी लाया गया। गूगल ने देखा है कि मीट के उपयोग में प्रतिदिन के हिसाब से तीस गुने की दर से वृद्धि हो रही है, हर रोज तीन सौ करोड़ से अधिक समय के लिए वीडियो मीटिंग्स किए जा रहे हैं। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप ने एआई नॉयज कैंसेलेशन फीचर को अपडेट करने की दिशा में भी काम शुरू कर दिया है जिससे मीटिंग के दौरान आसपास के शोर करने में उपयोगकर्ताओं की मदद की जा सकें। साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई । अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी करके अपनी जान दे दी है।हालांकि अभी खुदकुशी की वजह साफ पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर खुदकुशी की है। साभार-khaskhabar.com

Read More

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया इंक से आग्रह किया कि 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने के लिए कोविड-19 संकट को अवसर में बदलने की जरूरत है।    

Read More

शिमला । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘पंचवटी योजना’ का शुभांरभ किया। इस योजना में ग्रामीण विकास विभाग केे माध्यम से मनरेगा योजना के अंतर्गत आवश्यक सुविधाओं से युक्त सभी विकास खंडों में पार्क और बागीचे विकसित किए जाएंगे।  

Read More

चंडीगढ़, । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सार्वजनिक और इमारती निर्माण के अहम कार्यों को तय समय के अंदर मुकम्मल करने के निर्देश देते हुए राज्य में चल रहे सडक़ एवं पुलों के निर्माण कार्यों को मौजूदा और अगले वित्तीय वर्ष में पूरा करने के लिए 200 करोड़ रुपए और मंज़ूर किए।

Read More

जम्मू। पाकिस्तान ने बुधवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारी गोलाबारी कर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सुरक्षा प्रवक्ता कर्नल देवेंदर आनंद ने कहा कि पाकिस्तान ने सुबह 7.30 बजे के आसपास नौशेरा क्षेत्र में मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी की और युद्धविराम का उल्लंघन किया।  

Read More

भोपाल। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्य प्रदेश में बुधवार को 40 विधानसभाओं में 22 वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी और केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जनसंवाद रैली को संबांधित करेंगे।  

Read More

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज राज्य में कोरोना की स्थिति पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामले और बढ़ेंगे। इसके साथ कहा कि आने वाले समय में दिल्ली को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आंकड़ों से पता चलता है कि मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। दिल्ली सरकार ने बुधवार को कोरोना से मरने वाले 34 और रोगियों की संख्या जारी की है। इसके बाद अब दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 905 हो गई है। इसके साथ ही बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के 1366 नए मामले आए हैं।

Read More

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण का दैनिक आंकड़ा मंगलवार को 9 हजार 987 रहा, जिसके बाद से यहां कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2.66 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। मंत्रालय ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "पिछले 24 घंटों में 331 नई मौतों के साथ ही कोरोनावायरस के मामलों की संख्या भी 9 हजार 987 के दैनिक आंकड़े के साथ बढ़कर 2 लाख 66 हजार 598 हो गई है।" वैश्विक आंकड़े की बात की जाए तो स्पेन को पीछे करते हुए इस नई संख्या के साथ भारत कोरोनावायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गया है। भारत का स्थान अब ब्रिटने से पीछे है। ब्रिटेन में 2 लाख 88 हजार 834 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "वर्तमान में कम से कम 1 लाख 29 हजार 917 मरीज कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 1 लाख 29 हजार 215 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में महामारी के चलते 7 हजार 466 लोगों की अब तक जान गई है।" महाराष्ट्र कुल 88 हजार से अधिक मामलों के साथ भारत का सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। राज्य में कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या देश के कुल आंकड़े का 33.21 प्रतिशत 88 हजार 528 है। इसके बाद 33 हजार 229 मामलों के साथ तमिलनाडु, 29 हजार 942 मामलों के साथ दिल्ली और 20 हजार 545 मामलों के साथ गुजरात का स्थान है। वहीं, कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 70.97 लाख के पार पहुंच गया, जबिक महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 4.6 लाख से अधिक हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा कि दुनियाभर में मंगलवार सुबह तक कुल 70 लाख 97 हजार 717 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 4 लाख 06 हजार 402 रही। सीएसएसई ने कहा कि दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है। कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 10 हजार 990 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 19 लाख 60 हजार 642 मामले दर्ज किए गए हैं। कोविड-19 संक्रमण के 7 लाख 07 हजार 412 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 76 हजार 043 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, 2 लाख 88 हजार 834 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 66 हजार 598 मामलों के साथ भारत, 2 लाख 41 हजार 717 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 35 हजार 278 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 99 हजार 696 मामलों के साथ पेरू, 1 लाख 91 हजार 313 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 86 हजार 109 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 73 हजार 832 मामलों के साथ ईरान, 1 लाख 71 हजार 121 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 38 हजार 843 मामलों के साथ चिली, 1 लाख 20 हजार 102 मामलों के साथ मेक्सिको, 1 लाख 05 हजार 283 मामलों के साथ सऊदी अरब और 1 लाख 03 हजार 671 मामलों के साथ महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो अमेरिका के बाद कुल 40 हजार 680 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है। महामारी के चलते हुई 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 37 हजार 134 मौतों के साथ ब्राजील, 33 हजार 964 मौतों के साथ इटली, 29 हजार 212 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 136 मौतों के साथ स्पेन और 14 हजार 53 मौतों के साथ मेक्सिको शामिल हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। आज सुप्रीम कोर्ट ने प्रवासी मजदूरों के मामले में अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सभी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया जाए और आज से 15 दिनों के अंदर मजदूरों को उनके घर भेजा जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रेन की मांग के 24 घंटे के अंदर केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त ट्रेनें दी जाएंगी। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों से कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए काउंसलिंग सेंटर की स्थापना की जाए। उनका डेटा इकट्ठा किया जाए, जो गांव स्तर पर और ब्लाक स्तर पर हो। इसके साथ ही उनकी स्किल की मैपिंग की जाए, जिससे रोजगार देने में मदद हो। अगर मजदूर वापस काम पर लौटना चाहते हैं तो राज्य सरकारें मदद करें। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अंदर कोरोना जैसे लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। आज सुबह उनका कोरोना टेस्ट हुआ, अब रिपोर्ट का इंतजार है। जिस कोरोना ने पूरे देश में बवाल मचा हुआ है, उसकी आहट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। अरविंद केजरीवाल की तबीयत रविवार शाम से गड़बड़ है। उन्हें खांसी और हल्की बुखार की शिकायत है, जिसके बाद अब आज सीएम केजरीवाल का कोराना टेस्ट हुआ, जिसकी रिपोर्ट आज शाम तक आ सकती है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जनता सब जानती है, केवल मौके का इंतजार करती है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, तुलसी सिलावट -माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज। समय बड़ा बलवान। अपने निजी स्वार्थ के लिये लोगों को पलटने में देर नहीं लगती। पर जनता सब जानती है और समझती है। केवल मौके का इंतजार करती है। ज्ञात हो कि भाजपा ने बीते विधानसभा चुनाव में सिंधिया पर हमला बोलते हुए एक स्लोगन का सहारा लिया था और वह था, माफ करो महाराज हमारा नेता शिवराज। अब सिंधिया के साथ भाजपा में गए उनके करीबी तुलसीराम सिलावट सहित अन्य नेता मुख्यमंत्री चौहान को अपना नेता बता रहे हैं। इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने यह तंज कसा है। राज्य में कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी। मगर मार्च में सिंधिया सहित 22 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर सरकार गिर गई थी। उसके बाद भाजपा की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनी है। आगामी समय में कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव होने वाले है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More