देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। देश की राजधानी में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे है। अब इन्हीं मामलों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एनसीआर क्षेत्र के अफसरों से बात कर रहे हैं, गृह मंत्रालय म ये अहम बैठक शुरू हो गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय में दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद-गुड़गांव-फरीदाबाद समेत आसपास के अन्य जिलों के डीएम, डीसी के साथ बैठक हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बैठक में पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े हैं।
इस बैठक में मंडलायुक्त स्तर के अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्रालय के आला अधिकारी भी शामिल होंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।
बता दें कि अभी तक अमित शाह दिल्ली को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत स्थानीय अफसरों के साथ बैठक कर चुके है( अमित शाह की बैठक के बाद ही दिल्ली में टेस्टिंग को बढ़ाया गया, टेस्टिंग के दाम फिक्स किए गए, रेलवे कोच का इस्तेमाल आइसोलेशन सेंटर के तौर पर किया जा रहा है।
साभार-khaskhabar.com












