BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई । मनोरंजन जगत से एक 16 साल की टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ के आत्महत्या की खबर सामने आई है। सिया कक्कड ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो भी अपलोड किया था। साथ ही मैनेजर अर्जुन सरीन के मुताबिक एक वीडियो एल्बम को लेकर उसकी सिया से भी बात हुई । अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रेलवे ने फैसला लिया है की अब 12 अगस्त तक कोई भी रेगुलर ट्रेन नहीं चलाई जाएंगी।देश में कोरोना संक्रमण की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से ट्रेनों के पहिए भी थम गए थे. हालांकि बाद में कुछ श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं और तमाम अन्य गाड़ियां भी पटरियों पर दौड़ाई गईं। रेलवे ने यह कहा की 12 अगस्त तक पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेंनों का संचालन नहीं होगा। एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच इन गाड़ियों में यात्रा के लिए बुक किए सभी टिकट भी रद्द रहेंगे और 100% रिफंड मिलेगा । गुरुवार को रेलवे बोर्ड ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया। बोर्ड के फैसले के मुताबिक इस दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर । राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा आयुष मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा ड्रग्स एण्ड कोस्मेटिक एक्ट 1940 एवं 1945 के तहत 21 अप्रेल, 2020 को जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार केन्द्रीय आयुष मंत्रालय की स्वीकृति के बिना कोविड-19 महामारी की दवा के रूप में किसी भी आयुर्वेदिक औषधि का विक्रय नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के उपचार की दवा के रूप में किसी भी औषधि का विक्रय पाए जाने पर विक्रेता के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।  

Read More

नई दिल्ली। अब कोऑपरेटिव बैंक भी रिजर्व बैंक (RBI) की निगरानी में आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को कैबिनेट बैठक हुई। इससे पीएमसी बैंक जैसे घोटोलों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।  

Read More

लद्दाख। सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने पूर्वी लद्दाख में आगे के क्षेत्रों का दौरा किया और ऑपरेशनल स्थिति की समीक्षा की। सेना प्रमुख ने उच्च मनोबल के लिए सैनिकों की सराहना की और उन्हें उत्साह के साथ काम जारी रखने के लिए प्रेरित किया। बढ़ते तनाव के बीच, चीन की आक्रामकता जारी रहने पर भारत एक प्रतिक्रिया के रूप में सभी संभावित सैन्य विकल्पों की खोज कर रहा है। भारत ने लद्दाख में अपनी तरफ के वास्तविक नियंत्रण रेखा के 826 किलोमीटर के मोर्चे पर भी तैयारी की है।  

Read More

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच 11 घंटे तक चली कोर कमांडर स्तर की वार्ता के बाद, सरकार के सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में हुई और इसमें दोनों पक्षों के बीच सैनिकों को हटाने पर सहमति बन गई है। सरकारी सूत्रों ने कहा, पूर्वी लद्दाख में सभी संघर्ष वाले क्षेत्रों से होने सैनिकों के हटाने को लेकर तौर-तरीकों पर चर्चा की गई। सीमा मुद्दे को सुलझाने और पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने के लिए दोनों देशों की सेना के कोर कमांडरों ने सोमवार को मोल्डो में मुलाकात की। पूर्वी लद्दाख में तनाव को कम करने के लिए 6 जून को पहली बार हुई इस तरह की यह दूसरी बैठक है। 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और दक्षिण शिनजियांग मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख मेजर जनरल लियू लिन के बीच बैठक पूर्वी लद्दाख में 6 जून को हुई चुशुल-मोल्डो बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (बीपीएम) की तर्ज पर हुई। इससे पहले, 15 जून की रात गलवान घाटी में पेट्रोलिंग (गश्त) पॉइंट 14 पर 15 जून की रात बर्बर हमले के बाद लगातार तीन दिनों तक मेजर जनरल स्तर की बातचीत हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। तीनों वार्ताओं का मकसद तनावपूर्ण स्थिति को कम करना और चार अधिकारियों सहित 10 भारतीय जवानों को रिहा करना था, जो चीनी सेना की कैद में थे। मेजर जनरल अभिजीत बापट, जो भारतीय सेना के 3 डिवीजन के कमांडर हैं, ने 15-16 जून की रात के बीच हुई घटना के संबंध में चीन के समक्ष कई मुद्दे उठाए थे। झड़प गलवान नदी के दक्षिणी तट पर हुई, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। लेकिन अभी तक इसका इलाज निकालने वाली दवाई नहीं बनी है। योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी का दावा है कि उन्होंने इसकी दवा तैयार कर ली है। मीडिया से बातचीत के दौरान रामदेव ने कहा कि दुनिया इसका इंतजार कर रही थी कि कोरोना वायरस की कोई दवाई निकले। आज हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लिया है। पतंजलि का दावा है कि कोरोना वायरस को हरा देने वाली ये दवाई आयुर्वेदिक है, इसका नाम कोरोनिल दिया गया है। साभार-khaskhabar.com

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को व्हाइट हाउस में कहा भारत और चीन के बीच मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। दोनों देश गंभीर समस्या से गुजर रहे हैं। हम भारत और चीन से बात कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। हमारी तरफ से सुलह की कोशिश भी हो रही है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पिछले महीने भी भारत और चीन के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि अगर भारत और चीन तैयार हों तो अमेरिका सीमा विवाद सुलझाने में मध्यस्थता कर सकता है। गौरतलब है की 15 जून की रात लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी। इसमें 43 से ज्यादा चीनी सैनिक या तो मारे गए या घायल हुए थे और भारतीय सेना के एक अफसर समेत 20 जवान शहीद हुए थे। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)| कोविड-19 महामारी के कारण जब पूरी दुनिया स्वास्थ्य संकट से गुजर रही है, ऐसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को योग का अभ्यास करने का सुझाव दिया और कहा कि 'यह शरीर को फिट रखने में और मन को शांत रखने मदद कर सकता है।'  

Read More

जम्मू, 21 जून। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार को पाकिस्तान ने अकारण फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। रक्षा सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 6.15 बजे के आसपास पाकिस्तान ने अकारण ही संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। सूत्रों ने कहा, "भारतीय सेना सख्त जवाबी कार्रवाई कर रही है।" पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर में एलओसी पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की दिनचर्या बना ली है। कल भी पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में उरी सेक्टर अंधाधुंध गोलाबारी से नंबला गांव में पांच नागरिक घायल हो गए। नंबला गांव में पाकिस्तान के गोलाबारी में दो रिहायशी मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ मवेशी भी मारे गए। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया की भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 15413 नए मामले सामने आए और 306 मौतें हुई। भारत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,10,461 हो गई है, जिसमें 169451 सक्रिय मामले, 227756 ठीक/छुट्टी /माइग्रेट और 13254 मौतें शामिल हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। सूर्य ग्रहण सुबह 09.15 बजे से शुरू हो गया है यह दोपहर 03.04 मिनट पर खत्म होगा। लगभग 05 घंटे 49 मिनट तक चलने वाले इस ग्रहण में ग्रहों के संयोग से कई परिणाम देखने को मिल सकते हैं। भारत में यह 10 बजे के बाद चालू होगा। देश- विदेश में सबसे पहले यहां दिखेगा? सूर्यग्रहण सबसे पहले अफ्रीका के कांगो से शुरू होने के बाद फिर भारत में नजर आएगा। भारत में सूर्यग्रहण का आरंभ भगवान श्रीकृष्ण की राजधानी द्वारका से लगने जा रहा है। दिल्ली में यह सुबह 10:20 से दोपहर 1:48 बजे तक, मुंबई में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:27 बजे तक, चेन्नई में सुबह 10:22 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक और बेंगलुरु में सुबह 10:13 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक दिखेगा। ज्‍योतिषशास्त्रियों के मुताबिक, इस ग्रहण के प्रभाव आम जनजीवन के लिए अच्छे नहीं मानिए जा रहे हैं। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में चंद्रमा, सूर्य को 98.6% तक ढक देगा, जिससे ये कंगन जैसी आकृति का दिखाई देगा। साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More