BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार को आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। फिरोजाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक डा़ॅ इरज राजा ने बताया कि फिरोजबाद जनपद के थाना नसीरपुर इलाके में हाइवे पर एक ट्रक से कार की टक्कर हो गयी, जिसमें कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। एक घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एन0सी0आर0 के जनपदों में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए एक बेहतर कार्य योजना बनाकर उसे लागू करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्विलांस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए निगरानी समितियों की संख्या में वृद्धि की जाए। एक लाख की संख्या में निगरानी समितियां स्थापित करने से सर्विलांस व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकता है। कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन को सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने रैण्डम चेकिंग में वृद्धि के निर्देश देते हुए कहा कि इसके माध्यम से कोविड-19 के प्रसार की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस जानकारी के आधार पर कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर रणनीति निर्धारित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। इसके माध्यम से लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव तथा उपचार की जानकारी मुहैया करायी जाए। उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क पर सेनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स आॅक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने में लोगों को जागरूक किये जाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार जारी रखा जाए। चैराहों, बाजार, बस स्टेशन आदि पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन काउण्टर के समीप कोेरोना से बचाव सम्बन्धी बैनर लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने ओल्ड एज होम, बाल गृह तथा महिला संरक्षण गृह में कोरोना से बचाव सम्बन्धी बैनर लगाने तथा इनके निवासियों का कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पुलिस तथा पी0ए0सी0 के कार्मिकों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी प्रबन्ध किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी उपाए किया जाना जरूरी है। डाॅक्टरों की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्य करने वाले चिकित्सकों को मरीजों के उपचार सम्बन्धी दायित्व सौंपे जाने पर विचार किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अनलाॅक के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए। कहीं भी भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जाए। सोशल डिस्टेसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कन्टेनमेन्ट जोन में डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के निर्देश भी दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से खाद्यान्न वितरण का अभियान पुनः प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि खाद्यान्न वितरण का कार्य पूरी पादर्शिता से संचालित किया जाए। सभी जिलाधिकारी खाद्यान्न वितरण कार्य की प्रभावी माॅनीटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी जरूरतमन्द व्यक्ति खाद्यान्न से वंचित न होने पाये। उन्होंने अवैध प्लाॅटिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश भी दिये हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। सूर्य ग्रहण सुबह 09.15 बजे से शुरू हो गया है यह सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:04 बजे तक दिखाई देगा। अधिकतम ग्रहण 12:10 IST पर होगा। यह एशिया, अफ्रीका, प्रशांत, हिंद महासागर, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। दुबई के आसमान में सूर्य ग्रहण ऐसा दिखा जयपुर के आसमान में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया गुजरात: गांधीनगर के आसमान में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया दिल्ली में यह सुबह 10:20 से दोपहर 1:48 बजे तक, मुंबई में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:27 बजे तक, चेन्नई में सुबह 10:22 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक और बेंगलुरु में सुबह 10:13 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक दिखेगा।ज्‍योतिषशास्त्रियों के मुताबिक, इस ग्रहण के प्रभाव आम जनजीवन के लिए अच्छे नहीं मानिए जा रहे हैं। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में चंद्रमा, सूर्य को 98.6% तक ढक देगा, जिससे ये कंगन जैसी आकृति का दिखाई देगा।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर,। राज्यसभा के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को विधानसभा परिसर में सम्पन्न हुए मतदान में शुक्रवार शाम को मतगणना के पश्चात इंडियन नेशनल कांग्रेस के दो तथा भाजपा का एक प्रत्याशी विजयी घोषित किया गया।  

Read More

आज राज्यसभा में कौन - २ जीता ,आइए यहाँ आपको बताते हैं।

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय का कामकाज भी संभालेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति के कारण दिल्ली में कोरोना की रोकथाम एवं उपचार की जिम्मेदारी अब सिसोदिया निभाएंगे। सत्येंद्र जैन फिलहाल बिना किसी विभाग के मंत्री रहेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के लिए कहा 'अपनी सेहत का ख्याल किए बिना आप रात दिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहे। अपना ख्याल रखें और जल्द स्वस्थ हों।'  

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सियासत की चौसर पर अपनी चालें जारी रखने का सिलसिला बनाए हुए है और वह कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके दिए जा रही है। इसका आने वाले समय में राज्य की सियासत पर बड़ा असर पड़ने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। राज्य में भाजपा के हाथ में कांग्रेस के भीतर हुई बगावत के चलते फिर सत्ता की कमान आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और तत्कालीन 22 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस कमजोर हुई है। अब भाजपा ने उन बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों पर नजर गड़ा दी है जो अब तक कमलनाथ के साथ खड़े नजर आते थे और भाजपा की इस कोशिश का असर भी दिखने लगा है। सपा, बसपा और निर्दलीय कुल मिलाकर चार विधायक बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सामने उपस्थिति भी दर्ज करा चुके हैं। सामने आई तस्वीरें बताती है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व नरेंद्र सिंह तोमर से बसपा विधायक राम बाई, संजीव सिंह कुशवाहा, सपा विधायक राजेश शुक्ला और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा ने मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। भाजपा की तरफ बसपा, सपा व निर्दलीय विधायकों के बढ़ते कदमों के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है, "इस बारे में मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना है बाकी आप सब लोग सब जानते हैं। जहां तक सहभोज की बात है तो भाजपा की संगत की पंगत है और भाजपा की परंपरा आपस में मेल मुलाकात की है। वहीं भाजपा के सूत्रों का कहना है की शुक्रवार को राज्यसभा के होने वाले चुनाव में कांग्रेस के कुछ विधायक भी मतदान के जरिए अपने इरादे जाहिर कर सकते हैं। क्या होने वाला है इसका खुलासा करने तैयार नहीं है। वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कहना है ,संख्या बल के आधार पर कांग्रेस के एक उम्मीदवार की जीत तय है और वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं, भाजपा तो महज दुष्प्रचार ही करती है और यही उसका काम है। भाजपा के भीतर क्या हाल चल रहा है उसकी वह पहले चिंता कर ले। वहीं राजनीति विश्लेषक रवींद्र व्यास का मानना है कि आने वाले समय में राज्य की सियासत में बड़े उथल पुथल की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता। पहले राज्यसभा चुनाव और फिर 24 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप-चुनाव के दौरान नई तस्वीर देखने को मिलेगी। दल-बदल जोरों पर चलेगा, लुभाने की हर संभव कोशिश होगी और आरोपों की झड़ी लगाने में कोई किसी से पीछे नहीं रहेगा। कुल मिलाकर आने वाले माह राज्य की राजनीति में गर्माहट भरे होंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देश की राजधानी में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे है। अब इन्हीं मामलों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एनसीआर क्षेत्र के अफसरों से बात कर रहे हैं, गृह मंत्रालय म ये अहम बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय में दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद-गुड़गांव-फरीदाबाद समेत आसपास के अन्य जिलों के डीएम, डीसी के साथ बैठक हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बैठक में पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े हैं। इस बैठक में मंडलायुक्त स्तर के अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्रालय के आला अधिकारी भी शामिल होंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बता दें कि अभी तक अमित शाह दिल्ली को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत स्थानीय अफसरों के साथ बैठक कर चुके है( अमित शाह की बैठक के बाद ही दिल्ली में टेस्टिंग को बढ़ाया गया, टेस्टिंग के दाम फिक्स किए गए, रेलवे कोच का इस्तेमाल आइसोलेशन सेंटर के तौर पर किया जा रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री को सामने आना चाहिए और देश को 'सच्चाई' बताना चाहिए और गलवान घाटी में चीनी अतिक्रमण पर राष्ट्र को विश्वास में लेना चाहिए। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि सैनिकों की हत्या ने 'राष्ट्र की चेतना को हिला दिया है।

Read More

नई दिल्ली । पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 6922 रोगियों को ठीक किया गया। अब तक कुल 1,86,934 मरीज कोविड-19बीमारी से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य लाभ की दर (बीमारी से ठीक होने की दर) बढ़कर 52.80% तक पहुंच गई है। अभी कोविड-19 के कुल 155,227 संक्रमित मरीज चिकित्सकीय देखरेख में हैं। सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 674 और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 250 (कुल 924) कर दी गई है। इनका विवरण इस प्रकार है: वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित जांच प्रयोगशालाएं: 535 (सरकारी: 347 + निजी: 188)ट्रूनैट आधारित जांच प्रयोगशालाएं: 316 (सरकारी: 302 + निजी: 14)सीबीएनएएटी आधारित जांच प्रयोगशालाएं: 73 (सरकारी: 25 + निजी: 48) पिछले 24 घंटों में 1,63,187 नमूनों का परीक्षण किया गया। इस प्रकार अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 60,84,256 हो गई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली| दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनको तेज बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सत्येंद्र जैन का अभी तक दो बार कोरोना टेस्ट हुआ है। बुधवार शाम आई कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव निकले। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में सत्येंद्र जैन शामिल हुए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ भी वह लगातार कई बैठकों में शामिल हुए हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ भी वह कई बैठकों में शरीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत अभी तक आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चार विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। बुधवार को ही कालकाजी से विधायक आतिशी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि आतिशी हल्के लक्षणों के साथ अपने घर पर ही हैं। करोल बाग के विधायक विशेष रवि और पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री को पूर्वी दिल्ली स्थित राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका जताई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री का कोरोना टेस्ट किया गया है। मंगलवार को किया गया यह टेस्ट नेगेटिव निकला। लेकिन बुधवार को दोबारा किए गए कोरोना टेस्ट में सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा, "हाई ग्रेड बुखार और अचानक ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण मुझे राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।" जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। हालांकि अब सत्येंद्र जैन की हालत पहले से बेहतर है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी बुखार की शिकायत के बाद कोरोना वायरस का टेस्ट हो चुका है। मुख्यमंत्री का टेस्ट नेगेटिव आया था। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से देश में लॉकडाउन लगने की बातों को अफवाह करार दिया है। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कहा कि अब लॉकडाउन की अफवाहों से लड़ने और अनलॉक 2.0 की तैयारियों में जुटने का समय है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशवासियों के संयम, प्रशासन की तत्परता और कोरोना योद्धाओं के समर्पण की वजह से देश में हालात नियंत्रण में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब तो पीएम-केयर्स फंड के तहत भारत में ही बने वेंटिलेटर्स की सप्लाई भी शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात सहित 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करते हुए कहा, "लॉकडाउन की अफवाहों से लड़ने की जरूरत है। देश अब अनलॉक के दूसरे चरण की ओर है। हमें आर्थिक गतिविधियों को खोलने के साथ नुकसान को कम से कम करने के बारे में सोचना है। वायरस के खिलाफ लड़ने की सामूहिक प्रतिबद्धता हमें जीत की ओर ले जाएगी।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रतिबंधों में कमी के कारण आर्थिक संकेतकों पर प्रदर्शन सुधरा है। मुद्रास्फीति भी नियंत्रण में है। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों से बुनियादी ढांचे और निर्माण संबंधी कार्यो को बढ़ावा देने के लिए कहा। उन्होंने आने वाले वक्त में प्रवासी मजदूरों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने की तरह भी मुख्यमंत्रियों को आगाह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री से कहा, "अनलॉक 1 के बाद यह हमारी पहली मुलाकात है। ये वास्तविकता है कि कोरोना का फैलाव कुछ बड़े राज्यों, बड़े शहरों में अधिक है। कुछ शहरों में अधिक भीड़, छोटे-छोटे घर, गलियों-मोहल्लों में फिजिकल डिस्टेंसिंग की कमी, हर रोज हजारों लोगों की आवाजाही, इन बातों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। फिर भी हर देशवासी के संयम, अनेक जगहों पर प्रशासन की तत्परता और हमारे कोरोना योद्धाओं के समर्पण की वजह से हमने हालात को नियंत्रण से बाहर नहीं जाने दिया है।" पीएम मोदी ने कहा कि समय पर ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट और रिपोटिर्ंग के कारण हमारे यहां संक्रमण से उबरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये राहत की बात है कि आईसीयू और वेंटिलेटर केयर की जरूरत भी बहुत कम मरीजों को पड़ रही है। समय पर उठाए गए सही कदमों के कारण देश इस बड़े खतरे का मुकाबला कर पाए हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More