BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोविड-19 संकट के दौर में योग शरीर को फिट रखने में मददगार: राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)| कोविड-19 महामारी के कारण जब पूरी दुनिया स्वास्थ्य संकट से गुजर रही है, ऐसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को योग का अभ्यास करने का सुझाव दिया और कहा कि 'यह शरीर को फिट रखने में और मन को शांत रखने मदद कर सकता है।'

योग के महत्व का उल्लेख करते हुए कोविंद ने कहा कि प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।"

साल 2015 से 21 जून को हर साल योग का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। योग की उत्पत्ति भारत में हुई, यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक व्यायाम है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More