BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे ने किया पूर्वी लद्दाख का दौरा, जवानों का बढ़ाया मनोबल

लद्दाख। सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने पूर्वी लद्दाख में आगे के क्षेत्रों का दौरा किया और ऑपरेशनल स्थिति की समीक्षा की। सेना प्रमुख ने उच्च मनोबल के लिए सैनिकों की सराहना की और उन्हें उत्साह के साथ काम जारी रखने के लिए प्रेरित किया। बढ़ते तनाव के बीच, चीन की आक्रामकता जारी रहने पर भारत एक प्रतिक्रिया के रूप में सभी संभावित सैन्य विकल्पों की खोज कर रहा है। भारत ने लद्दाख में अपनी तरफ के वास्तविक नियंत्रण रेखा के 826 किलोमीटर के मोर्चे पर भी तैयारी की है।

मंगलवार को उन्होंने बेस हॉस्पिटल में घायल सैनिकों से बातचीत की। गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों किए गए हमले में कुल 76 सैनिक घायल हुए और 20 शहीद हो गए। उन्होंने सैनिकों से बात की और उन्हें हर कदम पर पूरी एकजुटता का आश्वासन दिया।

जनरल नरवणे का यह दौरा पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ बढ़े तनाव के मद्देनजर हुआ है, जहां हजारों भारतीय सेना के जवान पीएलए से खतरे का सामना कर रहे वास्तविक नियंत्रण रेखा से कुछ मीटर की दूरी पर तैनात किए गए हैं। उन्होंने सैन्य बल की तैयारियों के साथ ही एलएसी पर तैनाती की भी समीक्षा की।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More