BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

RAJYA SABHA ELECTION RESULTS: कौन - कौन जीता, जानिए यहां

आज राज्यसभा में कौन - २ जीता ,आइए यहाँ आपको बताते हैं।

मप्र से राज्यसभा के लिए सिंधिया, दिग्विजय व सुमेर सिंह निर्वाचित
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना का कार्य शुक्रवार शाम पूरा हो गया। भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय िंसंह निर्वाचित हुए हैं।

राजस्थान में कांग्रेस ने 2, भाजपा ने 1 सीट जीती

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के दो, जबकि भाजपा के एक उम्मीदवार को जीत हासिल हुई। वोटों की गिनती के बाद रिटर्निग अधिकारी और विधानसभा सचिव पी. के. माथुर द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार के. सी. वेणुगोपाल और नीरज डांगी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राजेंद्र गहलोत को विजयी घोषित कर दिया गया।

भाजपा के दूसरे उम्मीदवार और राज्यसभा के पूर्व सदस्य ओंकार सिंह लखावत चुनाव हार गए।

राजस्थान के 200 विधानसभा सदस्यों में से इस द्विवार्षिक चुनाव में दो विधायकों ने मतदान नहीं किया।

झारखंड : राज्यसभा चुनाव में झामुमो के शिबू सोरेन, भाजपा के दीपक प्रकाश विजयी

झारखंड में शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश विजयी घोषित हुए। कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा के प्रत्याशी प्रकाश को दो निर्दलीय विधायकों, ऑल झारखंड स्टूडेट यूनियन के विधायकों सहित 31 मत प्राप्त हुए, जबकि सोरेन को 30 मत ही मिल सके। कांग्रेस के प्रत्याशी शहजादा अनवर को 18 विधायकों का ही साथ मिल सका।

कर्नाटक: एच डी देवगौड़ा ,मल्लिकार्जुन खड़गे,इरन्ना कड़ाड़ी,अशोक गस्ती भी पहुंचे राज्यसभा

आंध्र प्रदेश की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए। सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसीपी) ने चारों ही सीटों पर जीत हासिल कर ली है। राज्यसभा के लिए वाईएसआर कांग्रेस के परिमल नथवानी, मोपीदेवी वेंटकरमण, पिल्लई सुभाष चंद्र बोस और उद्योगपति अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी चुने गए हैं।

मणिपुर की इकलौती सीट पर बीजेपी ने बाजी मार ली है। राज्य सरकार के अल्पमत में होने के बावजूद बीजेपी कैंडिडेट लेसेम्बा सनाजओबा ने कांग्रेस के टी मांगी बाबू को हरा दिया।

अरुणाचल में निर्विरोध चुने गए बीजेपी के नबाम रेबिया

मेघालय में नैशनल पीपल्स पार्टी के उम्मीदवार डॉ. डब्ल्यू आर खारलुखी राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।


साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More