BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' का सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म ईद के मौके पर यानी इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले सलमान खान ने अपने खास दोस्तों और फैमली वालों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। 'रेस 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे।  स्क्रीनिंग के दौरान सलमान अकेले ही पहुंचे थे। सलमान ब्लू शर्ट और डेनिम में काफी कूल अंदाज में नजर आए। फिल्म देखने सलमान के भाई सोहेल खान अपनी पत्नी और बेटे के साथ पहुंचे। स्क्रीनिंग में फिल्म की स्टार कास्ट के साथ कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे। रेस 3 की स्पेशल स्क्रीनिंग जुहू स्थित पीवीआर में रखी गई थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद सभी स्टार ने रेस 3 को बड़ी ब्लॉकबास्टर बताया और फिल्म में मौजूद किरदारों की भी सभी ने जमकर तारीफ की। आपको बता दें, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' की फिल्म 'रेस' का तीसरा सीक्वल है।  इस फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा डेजी शाह, अनिल कपूर,बॉबी देओल और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। इससे पहले 'रेस' सीरीज की दोनों फिल्मों को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत और खिलाड़ी अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म 2.0 की रिलीज डेट को लेकर काफी मुश्किले आ रही है। बता दें कि इन दोनों ही सितारों की बड़ी तगड़ी फैन फॉलोइंग है,जो इस फिल्म का काफी दिनों से इंतजार कर रही है। वहीं अब इन दोनों के लिए अच्छी खबर नहीं है। आपकों बता दें कि फिल्म 2.0 ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 से क्लैश हो सकती है। लेकिन रजनीकांत की मच अवेटेड ये फिल्म 26 जनवरी 2019 पर उसी दिन रिलीज हो सकती है, जिस दिन ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ रिलीज होनी है।  फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस दीवाली कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं ऐसे में फिल्म के मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। जिसकी वजह से अब ये दीवाली या क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते है। अब एक बार फिर परेश रावल का एक नया अदांज देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि परेश रावल की अपकमिंग फिल्म 'उड़ी' का नया लुक सामने आया है। ये फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर बन रही है। इसमें वो NSA (नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर) अजीत डोभाल का किरदार निभा रहे हैं। परेश रावल ने खुद ट्विटर पर अपना फर्स्ट लुक जारी किया है। इस फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगे। 20 जनवरी, 1945 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे अजीत डोभाल ने अजमेर मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई की। इस फिल्म के माध्यम से अजीत डोभाल की पूरी लाइफ के बारें में बताया गया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के दंबग खान यानि सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। आपकों बता दें सलमान खान को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई नाम के गैंगस्टर ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं ये पूरा मामला जोधपुर कोर्ट में हिरण मामले की हो रही सुनवाई के दौरान से शुरू हुआ था,लेकिन उस वक्त किसी ने इस धमकी पर गौर नहीं किया, लेकिन 6 मई 2018 को हरियाणा पुलिस ने लॉरेंस के गुर्गे संपत को पकड़ा जिससे लॉरेंस के पूरे प्लान का पता चला। इस खबर के सामने आते ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शॉर्प शूटर संपत नेहरा को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में संपत ने कई खुलासे किए जिसमें सलमान खान की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है।संपत ने बताया कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण मामले को लेकर सलमान खान से नाराज था जिसकी वजह से उसने सलमान को मारने की प्लानिंग की थी। संपत नेहरा ने पूछताछ में खुलासा किया कि लारेंस के कहने पर वह सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। रेकी भी की थी। पुलिस को संपत के फोन से सलमान खान के घर गैलेक्सी अपॉर्टमेंट की कुछ तस्वीरें मिली हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान खान की हत्या करने के लिए उसे हथियार जल्द ही मिलने वाले थे। पिछले 20 दिन से संपत नेहरा नौकरी की तलाश में होने की बात कहकर फ्लैट में रुका था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। धड़क के ट्रेलर लॉन्च पर पूरा कपूर खानदार जाह्नवी के सपोर्ट के लिए पहुंचा जोकि बेहद खास पल था। लॉन्च पर श्रीदेवी का जिक्र भी हुआ जिसके बाद पहले जाह्नवी इमोशनल हुईं लेकिन करण जौहर ने उन्हें संभाल लिया। वहीं जाह्नवी के बाद खुशी भी मम्मी श्रीदेवी को याद कर अपने आंसू रोक नही पाई और रोने लगी।  खुशी ने खुद को रोकने की कोशि‍श तो की लेकिन मां को खोने से बड़ा गम भला क्या हो सकता है। तभी बड़ी बहन जाह्नवी ने छोटी बहन को संभाला। इस दौरान बोनी कपूर, खुशी कपूर, अनिल कपूर, चाचा संजय कपूर अपनी फैमिली पत्नी महीन, बेटी शनाया और बेटे जहान के साथ पहुंचे। तस्वीरों में जाह्नवी चाचा अनिल कपूर के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। अनिल अपनी भतीजी जाह्नवी के साथ पूरे इवेंट में साथ खड़े नजर आए। जाह्नवी और इशान खट्टर स्टारर फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शनिवार को अपने घर पर एक पार्टी रखी थी। इस हाउस पार्टी में करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, जाह्नवी कपूर, नताशा पूनावाला, जैकलीन फर्नांडिस ने शिरकत की। पार्टी में जाह्नवी और जैकलीन के लुक ने सबको अपनी तरफ आकर्षित किया। इस दौरान जाह्नवी वन पीस पहने बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं जैकलीन वाइट शॉर्ट्स, शर्ट और जैकेट पहने खूबसूरत लग रही थीं।पार्टी में सभी स्टार्स काफी मस्ती करते नजर आए। जिसकी तस्वीरें शिल्पा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मनीष मल्होत्रा बेस्ट होस्ट ऐवर.. यहां तक कि बारिश भी हमारी रूह को रोक न सकी। वहीं दोनों की फिल्मों की बात करें तो जैकलीन की फिल्म 'रेस 3' 15 जून को रिलीज होने वाली है। जाह्नवी जल्द ही फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। बॉलीवुड के छोटे स्टार यानि तैमूर की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। इनकी एक फोटो पर लाखों लाइक देखने को मिल जाते है। जब भी तैमूर की कोई भी तस्वीर वायरल होती है,उसे उनके फैंस देखने के लिए बेताब से हो जाते है।  वहीं अब तक तैमूर की फोटो मुंबई में घुमते फिरते वायरल हो रही थी,लेकिन आपकों बता दें इन दिनों तैमूर लंदन में अपनी छुट्टियों का मजा लेते स्पॉट हुए है। तैमूर के साथ उनके मम्मी पापा यानि सैफ और करीना भी मौजदूद है। तैमूर की ये तस्वीर करीना कपूर के फैन क्लब ने ट्विटर पर शेयर की है। जहां तीनों की क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

 मुंबई। एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही है। 9 जून 1975 को मुंबई में जन्मी अमीषा ने अपने सिने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2000 में राकेश रौशन निर्देशित ब्लाक बस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की। यह ऋतिक रौशन की भी पहली फिल्म थी। अमीषा ने इसके बाद वर्ष 2001 में सन्नी देओल के साथ गदर एक प्रेम कथा में काम किया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये अमीषा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म हमराज में अमीषा के अभिनय का नया रूप दर्शको को देखने को मिला।  अमीषा ने ये है जलवा, परवाना, एलान, जमीर ,वादा जैसी कई असफल फिल्मों में काम किया। वर्ष 2005 में अमीषा को आमिर खान के साथ मंगल पांडे में काम करने का अवसर मिला हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म हनीमून ट्रैवलस प्रा.लिमिटेड अमीषा के करियर की एक और हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अमीषा ने भुलभुलैया और रेस 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। अमीषा ने अपने सिने करियर में हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। साभार-khaskhabar.com

Read More

 बॉलीवुड के दबंग खान के शौहरत और इज्जत से कौन वाकिफ नहीं है। वैसे सलमान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सलमान अब एक और बड़ा काम करने जा रहे है। जी हां सलमान खान एक ऐसा काम करने जा रहे है जो आज तक किसी भी स्टार ने करना तो दूर इसके बारे में सोचा भी नहीं होगा। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान अब थिएटर्स खोलने जा रहे है। जी हां इन थिएटर्स का नाम होगा सलमान टॉकीज और इनमें आपको टिकट के लिए टैक्स नहीं देना होगा।  अगर आप पूरे पैसे देने में सक्षम नहीं है तो आपको इसमें सब्सिडी भी दी जाएगी। इसके अलावा जो बेहद गरीब लोग है उनको फ्री में फिल्म देखने की सुविधा होगी। जी हां ये सब सपना नहीं हकीकत है। सलमान खान ऐसा ही करने जा रहे है। इसकी शुरुआत बहुत जल्दी होने वाली है। सलमान खान ने ये काम इसलिए शुरु किया है क्योंकि वो उन लोगों को भी एंटरटेनमेंट से वंचित नहीं होने देना चाहते है जो लोग टिकट खरीदकर फिल्म नहीं देख पाते है। साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। कपिल शर्मा का विवादों से काफी गहरा नाता जुड़ चुका है। फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा शो के लॉन्च होने के तुरंत बाद उन्हें एक बार फिर ब्रेक पर जाना पड़ा और करीब दो महीनों से वह टीवी से गायब हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया से भी गायब हो चुके थे। बीती रात वह ट्विटर पर लौटे और फैन्स को अपने हेल्थ के बारे में बताया। कपिल ने कहा कि वह अब अपनी लाइफस्टाल में चेंज ला रहे हैं। लंबे समय बाद ट्विटर पर वापसी  मशहूर कॉमेडियन को ट्विटर पर इतने समय बाद पाकर उनके फैन्स काफी खुश थे। हालांकि, कपिल ने यह कमबैक अपने लिए नहीं बल्कि अपने दोस्तों डॉक्टर ज्यूस और जोरा रंधावा के नए गाने को प्रमोट करने के लिए किया, लेकिन इसके साथ ही उन्हें फैन्स से अपने हेल्थ के बारे में बातें कीं।  रात 11 बजे किया ट्वीट  उनकी बातों से उनके छोटे पर्दे पर जल्द लौटने की भी उम्मीद जगी है। उन्होंने बातचीत में कहा कि वह जल्द ही छोटे पर्दे पर लौटेंगे, लेकिन फिलहाल वह ट्रैवल कर रहे हैं। कपिल ने ट्वीट किया कि उम्मीद है सब ठीक होगा...चलो, रात 11 बजे चैट करते हैं...तब तक मेरे फ्रेंड्स का पंजाबी डांस नंबर का आनंद लें।   साभार-khaskhabar.com

Read More

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काला गुरुवार को आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज के बाद रजनी फैन्स की गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है। बता दें कि इसका पहला शो सुबह 4 बजे का था और लोग सुबह से ही टिकट के लिए लाइन में लगे थे। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी दीवानगी जाहिर की और देखते ही देखते ट्विटर पर रजनी फैन्स के फोटोज और विडियोज छा गए। सुपरस्टार के ये फैन्स सिर्फ फिल्म देखने ही नहीं पहुंचे बल्कि पूरे गाजे-बाजे के साथ अपनी खुशी जाहिर की। रजनीकांत के प्रशंसकों ने चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलूरु सहित कई बड़े शहरों में उनके पोस्टर पर दूध से अभिषेक किया।  फिल्म रिलीज से पहले ही 230 करोड़ रुपये कमा चुकी  रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म काला का जादू रिलीज के पहले ही सिर चढक़र बोल रहा है। सूत्रों की मानें तो फिल्म रिलीज से पहले ही 230 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस कमाई में थिएट्रिकल और म्यूजिक राइट्स के पैसे शामिल हैं। कहा जा रहा है कि अगर फिल्म 280 करोड़ रुपए और कमा लेती है तो ये ब्लॉकबस्टर बन जाएगी।   अकेले तमिलनाडु से कमाए 70 करोड़  रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने क्षेत्र तमिलनाडु में ही करीब 70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश में 33 करोड़, केरल में 10 करोड़ और देश के अन्य राज्यों में 7 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ओवरसीज थ्रिएटिकल राइट्स की बात करें तो फिल्म ने 45 करोड़ रुपए कमाए हैं जो फिल्म की कुल कमाई को 155 करोड़ रुपए तक पहुंचा देती हैं।  7 जून को इसकी रिलीज का रास्ता साफ  सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काला इस समय काफी चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट 7 जून तय थी लेकिन विवादों के कारण इसपर सस्पेंस बना हुआ था कि यह वक्त पर रिलीज हो सकेगी या नहीं। अब 7 जून को इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो गया है और खुद सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। बुधवार को इसकी रिलीज पर स्टे लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। फिल्म की रिलीज पर स्टे लगाने की मांग  जस्टिस ए के गोयल और अशोक भूषण की बेन्च ने के एस राजशेखरन की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें फिल्म की रिलीज पर स्टे लगाने की मांग की गई थी। इस याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हर कोई फिल्म की रिलीज का उत्सुकता से इंतजार कर रहा है और हम उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं। रिलीज से पहले कई सिनेमाघरों में तोडफ़ोड़  मंगलवार को मद्रास हाई कोर्ट ने भी राज्य सरकार को फिल्म की रिलीज के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने के लिए निर्देश दिया था। दरअसल कावेरी जल विवाद पर रजनीकांत के बयान के बाद कर्नाटक के कुछ संगठन रजनीकांत की फिल्म काला के प्रदर्शन का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के रिलीज होने पर थिएटर्स में तोडफ़ोड़ की धमकी भी दी है।  

Read More

 काले हिरण शिकार मामले में कुछ समय पहले जोधपुर कोर्ट द्वारा बरी किए गए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का शिकार के एक अन्य मामले में पुलिस ने बयान दर्ज कराया है। दरअसल ये मामला यूरोपीय देश बुल्गारिया में जंगली सुअर के शिकार से जुड़ा हुआ है। इस मामले में बुल्गारिया की पुलिस ने सैफ के एजेंट को पकड़ा है। द इंडियन एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट के मुताबिक बुल्गारिया की सरकार ने इस मामले में इंटरपोल से सैफ का बयान लेने का आग्रह किया था।  उसके बाद सूत्रों के मुताबिक इंटरपोल के नोटिस पर पिछले दिनों मुंबई क्राइम ब्रांच ने सैफ अली खान का बयान दर्ज किया है। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि सैफ अली खान का बयान गवाह के तौर पर दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि इस महीने की शुरुआत में मुंबई क्राइम ब्रांच की बांद्रा यूनिट की एक टीम ने सैफ के घर जाकर बयान दर्ज किया।  अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या इस बयान को सीबीआई के पास अभी भेजा गया या नहीं! ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में सीबीआई ही इंटरपोल की नोडल एजेंसी है। इस संबंध में एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि बुल्गारिया की पुलिस ने एक ऐसे एजेंट को पकड़ा है जिसने एक्टर के लिए इस तरह के हंटिंग प्रोग्राम का आयोजन कराया था, लेकिन इसके लिए जरूरी लाइसेंस और परमिट कथित रूप से नहीं लिए गए थे। इस सूत्र के मुताबिक, ‘एजेंट को इस शिकार प्रोग्राम के आयोजन के आरोप में पकड़ा गया है, क्योंकि उसने जरूरती परमिट और लाइसेंस नहीं लिए थे। इसी मामले में इंटरपोल ने एक्टर से ब्योरा मांगा है।’ बुल्गारिया में जंगली सुअर के शिकार को ‘बिग गेम’ हंटिंग श्रेणी में रखा जाता है। वहां के स्थानीय नियमों के मुताबिक यदि किसी विदेशी के पास अपने मूल देश का शिकार का लाइसेंस होता है तो ऐसे सैलानियों को बुल्गारिया लघु अवधि के वीजा के साथ एक महीने की मियाद का लाइसेंस जारी कर सकता है। यदि विदेशी नागरिक के पास शिकार का लाइसेंस नहीं होता तो उनको इसके लिए शिकार का थ्योरी और प्रैक्टिकल एक्जाम देना होता है। इसके साथ ही हथियार के लिए अनुमति लेनी होती है।    क्या था काला हिरण मामला... 19 साल पहले सितंबर 1998 में सलमान खान जोधपुर में सूरज बडज़ात्या की फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो फिल्म में सहयोगी कलाकारों सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम के साथ शिकार के लिए गए। आरोप है कि उन्होंने वहां संरक्षित काले हिरण का शिकार किया। शिकार की तारीख 27 सितंबर, 28 सितंबर, 01 अक्टूबर और 02 अक्टूबर बताई गई। साथी कलाकारों पर सलमान को शिकार के लिए उकसाने का आरोप लगा। अब उन्हें कांकणी हिरण शिकार में दोषी करार दिया गया है। सलमान के अलावा बाकी सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है।   विश्नोई समाज ने की पुलिस में शिकायत... विश्नोई समाज के लोगों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की। इसके बाद वन्य विभाग और पुलिस दोनों सक्रिय हुए। तब तीन मामले सलमान और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज किए गए। सलमान के अलावा इसमें सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे भी आरोपी थे, लेकिन उन सभी को अदालत ने बरी कर दिया है। साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More