BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सलमान खान को जान से मारना चाहता है ये आदमी...

सलमान खान को जान से मारना चाहता है ये आदमी...बॉलीवुड के दंबग खान यानि सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। आपकों बता दें सलमान खान को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई नाम के गैंगस्टर ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं ये पूरा मामला जोधपुर कोर्ट में हिरण मामले की हो रही सुनवाई के दौरान से शुरू हुआ था,लेकिन उस वक्त किसी ने इस धमकी पर गौर नहीं किया, लेकिन 6 मई 2018 को हरियाणा पुलिस ने लॉरेंस के गुर्गे संपत को पकड़ा जिससे लॉरेंस के पूरे प्लान का पता चला। इस खबर के सामने आते ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शॉर्प शूटर संपत नेहरा को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में संपत ने कई खुलासे किए जिसमें सलमान खान की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है।संपत ने बताया कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण मामले को लेकर सलमान खान से नाराज था जिसकी वजह से उसने सलमान को मारने की प्लानिंग की थी। संपत नेहरा ने पूछताछ में खुलासा किया कि लारेंस के कहने पर वह सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। रेकी भी की थी। पुलिस को संपत के फोन से सलमान खान के घर गैलेक्सी अपॉर्टमेंट की कुछ तस्वीरें मिली हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान खान की हत्या करने के लिए उसे हथियार जल्द ही मिलने वाले थे। पिछले 20 दिन से संपत नेहरा नौकरी की तलाश में होने की बात कहकर फ्लैट में रुका था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More