BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सैफ अली खान ने अब बुल्गारिया में जंगली सुअर का शिकार, जाने पूरा मामला

 सैफ अली खान ने अब बुल्गारिया में जंगली सुअर का शिकार, जाने पूरा मामलाकाले हिरण शिकार मामले में कुछ समय पहले जोधपुर कोर्ट द्वारा बरी किए गए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का शिकार के एक अन्य मामले में पुलिस ने बयान दर्ज कराया है। दरअसल ये मामला यूरोपीय देश बुल्गारिया में जंगली सुअर के शिकार से जुड़ा हुआ है। इस मामले में बुल्गारिया की पुलिस ने सैफ के एजेंट को पकड़ा है। द इंडियन एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट के मुताबिक बुल्गारिया की सरकार ने इस मामले में इंटरपोल से सैफ का बयान लेने का आग्रह किया था। 

उसके बाद सूत्रों के मुताबिक इंटरपोल के नोटिस पर पिछले दिनों मुंबई क्राइम ब्रांच ने सैफ अली खान का बयान दर्ज किया है। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि सैफ अली खान का बयान गवाह के तौर पर दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि इस महीने की शुरुआत में मुंबई क्राइम ब्रांच की बांद्रा यूनिट की एक टीम ने सैफ के घर जाकर बयान दर्ज किया। 

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या इस बयान को सीबीआई के पास अभी भेजा गया या नहीं! ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में सीबीआई ही इंटरपोल की नोडल एजेंसी है। इस संबंध में एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि बुल्गारिया की पुलिस ने एक ऐसे एजेंट को पकड़ा है जिसने एक्टर के लिए इस तरह के हंटिंग प्रोग्राम का आयोजन कराया था, लेकिन इसके लिए जरूरी लाइसेंस और परमिट कथित रूप से नहीं लिए गए थे। इस सूत्र के मुताबिक, ‘एजेंट को इस शिकार प्रोग्राम के आयोजन के आरोप में पकड़ा गया है, क्योंकि उसने जरूरती परमिट और लाइसेंस नहीं लिए थे। इसी मामले में इंटरपोल ने एक्टर से ब्योरा मांगा है।’

बुल्गारिया में जंगली सुअर के शिकार को ‘बिग गेम’ हंटिंग श्रेणी में रखा जाता है। वहां के स्थानीय नियमों के मुताबिक यदि किसी विदेशी के पास अपने मूल देश का शिकार का लाइसेंस होता है तो ऐसे सैलानियों को बुल्गारिया लघु अवधि के वीजा के साथ एक महीने की मियाद का लाइसेंस जारी कर सकता है। यदि विदेशी नागरिक के पास शिकार का लाइसेंस नहीं होता तो उनको इसके लिए शिकार का थ्योरी और प्रैक्टिकल एक्जाम देना होता है। इसके साथ ही हथियार के लिए अनुमति लेनी होती है। 

 

क्या था काला हिरण मामला...

19 साल पहले सितंबर 1998 में सलमान खान जोधपुर में सूरज बडज़ात्या की फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो फिल्म में सहयोगी कलाकारों सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम के साथ शिकार के लिए गए। आरोप है कि उन्होंने वहां संरक्षित काले हिरण का शिकार किया। शिकार की तारीख 27 सितंबर, 28 सितंबर, 01 अक्टूबर और 02 अक्टूबर बताई गई। साथी कलाकारों पर सलमान को शिकार के लिए उकसाने का आरोप लगा। अब उन्हें कांकणी हिरण शिकार में दोषी करार दिया गया है। सलमान के अलावा बाकी सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

 

विश्नोई समाज ने की पुलिस में शिकायत...

विश्नोई समाज के लोगों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की। इसके बाद वन्य विभाग और पुलिस दोनों सक्रिय हुए। तब तीन मामले सलमान और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज किए गए। सलमान के अलावा इसमें सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे भी आरोपी थे, लेकिन उन सभी को अदालत ने बरी कर दिया है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More