BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ट्विटर पर दो महीने बाद लौटे कॉमेडी किंग कपिल, छोटे पर्दे पर जल्द लौटेंगे

ट्विटर पर दो महीने बाद लौटे कॉमेडी किंग कपिल, छोटे पर्दे पर जल्द लौटेंगेमुंबई। कपिल शर्मा का विवादों से काफी गहरा नाता जुड़ चुका है। फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा शो के लॉन्च होने के तुरंत बाद उन्हें एक बार फिर ब्रेक पर जाना पड़ा और करीब दो महीनों से वह टीवी से गायब हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया से भी गायब हो चुके थे। बीती रात वह ट्विटर पर लौटे और फैन्स को अपने हेल्थ के बारे में बताया। कपिल ने कहा कि वह अब अपनी लाइफस्टाल में चेंज ला रहे हैं।

लंबे समय बाद ट्विटर पर वापसी 

मशहूर कॉमेडियन को ट्विटर पर इतने समय बाद पाकर उनके फैन्स काफी खुश थे। हालांकि, कपिल ने यह कमबैक अपने लिए नहीं बल्कि अपने दोस्तों डॉक्टर ज्यूस और जोरा रंधावा के नए गाने को प्रमोट करने के लिए किया, लेकिन इसके साथ ही उन्हें फैन्स से अपने हेल्थ के बारे में बातें कीं। 

रात 11 बजे किया ट्वीट 

उनकी बातों से उनके छोटे पर्दे पर जल्द लौटने की भी उम्मीद जगी है। उन्होंने बातचीत में कहा कि वह जल्द ही छोटे पर्दे पर लौटेंगे, लेकिन फिलहाल वह ट्रैवल कर रहे हैं। कपिल ने ट्वीट किया कि उम्मीद है सब ठीक होगा...चलो, रात 11 बजे चैट करते हैं...तब तक मेरे फ्रेंड्स का पंजाबी डांस नंबर का आनंद लें।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More