BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भाईजान ने रिलीज से पहले फिल्म रेस-3 की रखी स्पेशल स्क्रीनिंग..

भाईजान ने रिलीज से पहले फिल्म रेस-3 की रखी स्पेशल स्क्रीनिंग..सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' का सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म ईद के मौके पर यानी इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले सलमान खान ने अपने खास दोस्तों और फैमली वालों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। 'रेस 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। 

स्क्रीनिंग के दौरान सलमान अकेले ही पहुंचे थे। सलमान ब्लू शर्ट और डेनिम में काफी कूल अंदाज में नजर आए। फिल्म देखने सलमान के भाई सोहेल खान अपनी पत्नी और बेटे के साथ पहुंचे। स्क्रीनिंग में फिल्म की स्टार कास्ट के साथ कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे। रेस 3 की स्पेशल स्क्रीनिंग जुहू स्थित पीवीआर में रखी गई थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद सभी स्टार ने रेस 3 को बड़ी ब्लॉकबास्टर बताया और फिल्म में मौजूद किरदारों की भी सभी ने जमकर तारीफ की। आपको बता दें, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' की फिल्म 'रेस' का तीसरा सीक्वल है। 

इस फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा डेजी शाह, अनिल कपूर,बॉबी देओल और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। इससे पहले 'रेस' सीरीज की दोनों फिल्मों को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More